महाकाल पूजास्थल मे अंगरक्षकों का क्या काम..?
महाकाल पूजास्थल मे अंगरक्षकों का क्या काम..?
——————————————–
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव महाकाल की नगरी उज्जैन के हैं.इसलिए वहां के अनुष्ठानों/आयोजनों मे अक्सर उनकी उपस्थिति रहती है.शनिवार को भी उन्होने महाकाल मंदिर मे पत्नी सहित वर्षा के लिए पर्जन्य अनुष्ठान की पूजा की.उनके पीछे अंगरक्षकों की उपस्थिति देख मन मे सवाल उठा की सख्त सुरक्षा घेरे वाले मंदिर के पूजास्थल मे उनकी उपस्थिति क्यों.? महाकाल परिसर मे पुलिस का सख्त सुरक्षा बंदोबस्त और भीतर मंदिर प्रबंधकों का कड़ा सुरक्षा घेरा रहता है.
इसी से यूपी के कुख्यात हत्यारे विकास मिश्र को पुलिस ने वहां से गिरफ्तार कर यूपी पुलिस के हवाले किया था.इस सख्त सुरक्षा के कारण मंत्री और विधायकों आदि की प्रबंधकों से तकरार होती रहती है.ऐसी सुरक्षा के बाद भी अमले का पूजा/अर्चना/अनुष्ठान स्थल पर छाया की तरह मुख्यमंत्री के साथ रहना बेमानी और गैरजरूरी है.हां,यदि सुरक्षा अमला भी भक्ति मे लीन रहता है तो उसे सादी पोशाक मे फासले पर रहना चाहिए श्री प्रकाश दीक्षित द्वारा.(नवदुनिया/दैनिक भास्कर फोटो)
