“ब्रह्माकुमारीज की सुरक्षा सेवा प्रभाग के सदस्यों ने भारत देश के वीर जवानों की विजय हेतु ध्यान किया”

0
Spread the love

सादर प्रकाशनार्थ

“ब्रह्माकुमारीज की सुरक्षा सेवा प्रभाग के सदस्यों ने भारत देश के वीर जवानों की विजय हेतु ध्यान किया”

ब्रह्माकुमारीज के सहयोगी निकाय राजयोगा एज्युकेशन एण्ड रिसर्च फाउंडेशन की सुरक्षा सेवा प्रभाग के सदस्यों द्वारा विशेष भारत पाकिस्तान के बीच चल रहे युद्ध में भारत की विजय एवं भारत के वीर जवानों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य की कामना हेतु 8 घंटे का ध्यान कार्यक्रम रखा, इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी सुख शांति भवन नीलबड़ की निदेशिका बीके नीता
दीदी जी ने सभी मॉक ड्रिल की विस्तृत जानकारी दी एवं सभी सदस्यों को हर परिस्थिति के लिए तैयार रहने को एवं सरकार के सभी आदेशों का पालन करने को कहा। उन्होंने आगे कहा कि हम सभी भारत के द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन सिंदूर की सफलता एवं जवानों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के लिए परम रक्षक परमात्मा से प्रार्थना करते हैं । सभी सदस्यों ने 8 घंटे निरंतर ध्यान के माध्यम से सभी भारत वासियों को डर चिंता एवं भय मुक्त रहने के लिए शक्तिशाली वाइब्रेशंस फैलाए।साथ ही भारत की निश्चित विजय को दर्शाते हुए विक्ट्री का साइन दिखाया।
आने वाले एक सप्ताह तक लगातार प्रतिदिन निरंतर 8 घंटे का योग सुख शांति भवन नीलबड़ में रहेगा।
सदस्यों ने देश के नागरिकों से आग्रह किया कि वे भी हर दिन कुछ क्षण इन रक्षक आत्माओं की सुरक्षा और शांति के लिए सकारात्मक संकल्प में बिताएं। संस्था के अनुसार, “जब हम उनके लिए शुभ संकल्प करते हैं, तो एक आध्यात्मिक ऊर्जा उनके चारों ओर सुरक्षा का घेरा बनाती है।तथा सैनिकों के परिवारों को भी मानसिक शांति और सहारा मिलता है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481