सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में अयोध्या के सुविख्यात राजा रघु के पितामह श्री खट्वांग महाराज की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी एवं प्रदेश महामंत्री व विधायक श्री भगवानदास सबनानी ने सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में अयोध्या के सुविख्यात राजा रघु के पितामह श्री खट्वांग महाराज की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर संभाग प्रभारी श्री विजय दुबे, वरिष्ठ नेता श्री शैलेन्द्र बरूआ, खटीक समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री राजकुमार रत्नाकर एवं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी इंजीनियर सूरज खरे सहित खटीज समाज के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
