बीजेपी विधायक के भाई ने अपने बेटे की हत्या की

0
Spread the love

उज्जैन । तराना के भाजपा विधायक सतीश मालवीय के बड़े भाई मंगल मालवीय ने अपने ही बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने बेटे को 12 बोर की बंदूक से दो गोली मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना माकड़ौन में सोमवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे की है।

माकड़ौन तहसील के सुचाई गांव में मंगल मालवीय का बेटे अरविंद मालवीय (30) से जमीन और किराना दुकान के पैसे को लेकर विवाद हुआ था। कहासुनी इतनी बढ़ी कि गुस्से में मंगल ने लाइसेंसी बंदूक से बेटे अरविंद को गोली मार दी।
एक गोली सिर और दूसरी छाती पर लगने से अरविंद की मौके पर ही मौत हो गई। अरविंद शादीशुदा था, उसका एक बेटा है।
विधायक सतीश मालवीय के बड़े भाई हैं मंगल
आरोपी मंगल मालवीय पूर्व विधायक नागूलाल मालवीय के बड़े बेटे और घट्टिया से भाजपा के मौजूदा विधायक सतीश मालवीय के बड़े भाई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481