वीर बाल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद ने गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में वीर बाल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर वीर बालकों के अद्वितीय बलिदान को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री कांतदेव सिंह, प्रदेश मंत्री श्री राहुल कोठारी, प्रदेश प्रवक्ता सुश्री नेहा बग्गा सहित पार्टी एवं सिख समाज के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे
