भोपाल में एमडी ड्रग बनाने का रा मटेरियल जब्त

0
Spread the love

भोपाल में 5 अक्टूबर को पकड़ी गई सिंथेटिक ड्रग फैक्ट्री से जुड़ी एक दुकान का मंगलवार को ताला तोड़ा गया। एसीपी मिसरोद के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में दुकान में केमिकल के भरे हुए ड्रम में कई संदिग्ध वस्तुएं पाई गई।

दुकान में केमिकल स्टोर कर रखा था। इस केमिकल का ही उपयोग एमडी ड्रग बनाने में किया जाता है। बाजार में इस रा मटेरियल की कीमत अधिकतम 30 लाख रुपए है। माल तैयार होने पर उसकी कीमत 200 से 300 करोड़ होती है।

एनसीबी की रेड के दौरान गिरफ्तार आरोपी अमित चतुर्वेदी ने यह दुकान रापड़िया निवासी विष्णु पाटीदार से किराए पर ली थी। जो शुभम वेयर हाउस के सामने गणेश मार्केट रापड़िया चौराहे पर स्थित है। यहां अमित देर रात कुछ सामान गाड़ी से बगरोदा फैक्ट्री में ले जाया करता था।

दूसरी ओर, एनसीबी की टीम गिरफ्तार दोनों आरोपियों को बागरोदा स्थित फैक्ट्री में लेकर पहुंची।

भोपाल पुलिस ने ये सामग्री जब्त की है।
भोपाल पुलिस ने ये सामग्री जब्त की है।

दुकान में मिली ये वस्तुएं

1600 लीटर एसीटोन
1000 लीटर टोलविन
100 लीटर एचसीएल
200 किग्रा सोडियम कार्बोनेट पाउडर
240 लीटर सॉल्वेंट
40 किग्रा सोडियम कार्बो
42 बॉटल ब्रोमिन
20 लीटर द्रव्य
50 किग्रा मैथलामिन हाइड्रोक्लोरिड
50 किग्रा लाइट सोडा ऐश
10 किग्रा क्रिस्टल दानेदार पाउडर
10 लीटर अन्य द्रव्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481