वन मंत्री श्री रावत ने विजेताओं को किया पुरस्कृत

0
Spread the love

वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री रामनिवास रावत ने श्योपुर जिले के विजयपुर सामान्य वन मंडल के तत्वाधान में श्री गणेश महाविद्यालय परिसर में आयोजित खेल प्रतियोगिता का समारोहपूर्वक समापन किया। इस अवसर पर विभिन्न खेलों की विजेता टीमों एवं खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण करते हुए उन्होंने कहा कि वन समिति के सदस्यों के लिए आयोजित खेल प्रतियोगिताओं से वन समिति सदस्यों को अपनी खेल प्रतिभा को निखारने का अवसर उपलब्ध हुआ है। इस प्रकार के आयोजन भविष्य में भी किये जाते रहेंगे।

डीएफओ सामान्य श्री सी.एस. चौहान, एसडीओ फॉरेस्ट श्री आशीष बसोंड सहित वन समितियों के पदाधिकारी तथा अन्य जनप्रतिनिधि एवं खिलाडी उपस्थित थे।

वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री रावत द्वारा 4 दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं के समापन अवसर पर विजेता टीमों को 1100 रूपये तथा उप विजेताओं को 500 रूपये की नकद पुरस्कार राशि के साथ ही मेडल और शील्ड प्रदान की गई। व्यक्तिगत खेलों में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाडियों को भी सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

लम्बी कूद प्रतियोगिता में शिवम शर्मा ने प्रथम, पवन ने द्वितीय तथा विकास ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार गोला फेंक में कल्ली गुर्जर ने प्रथम, मेघनाथ ने दितीय, बैजनाथ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रशांत धाकड़ प्रथम, विष्णु राठौर द्वितीय एवं युवराज सिंह जादौन तृतीय स्थान पर रहे। 800 मीटर दौड़ में युवराज जादौन ने प्रथम, सोनू धाकड़ ने द्वितीय, शिवम् शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर दौड़ में अनिल धाकड़ ने प्रथम, विवेक धाकड़ ने द्वितीय, अनूप कुशवाह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

रस्सीकसी में कराहल वन समिति की टीम विजेता एवं विजयपुर वन समिति की टीम उप विजेता रही। कब्बडी प्रतियोगिता में भी कराहल विजेता एवं गोहटा की टीम उप विजेता रही। शतरंज प्रतियोगिता में तनिष्क ने प्रथम एवं विशाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वेट लिफ्टिंग जूनियर प्रतियोगिता में प्रशांत धाकड़ प्रथम, विष्णु द्वितीय एवं मनीष राठौर तृतीय पर रहे। वेट लिफ्टिंग सीनियर में कल्ली गुर्जर ने प्रथम, मेघनाथ ने द्वितीय एवं रामेश्वर रावत ने तृतीय स्थान हासिल किया।

बालिका वर्ग की कब्बडी प्रतियोगिता में सीएम राईज स्कूल विजयपुर विजेता रही, जबकि कन्या विजयपुर स्कूल की टीम उप विजेता रही। इंडाइरेक्ट बॉलीबॉल में कराहल की टीम विजेता, गोरस की टीम उप विजेता रही। बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड में श्रेया सोनी ने प्रथम, शना खान ने द्वितीय एवं रंजना कुशवाह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रस्सीकसी प्रतियोगिता अंतर्गत बालिका टीम कन्या शाला विजयपुर विजेता एवं सीएम राइज विजयपुर की टीम उप विजेता रही। बॉलीबॉल डाइरेक्ट में ग्राम अगरा की टीम विजेता, विजयपुर की टीम उप विजेता रही। आयोजित प्रतियोगिता के अनुसार प्रथम स्थान में 1100 रूपये एवं द्वितीय स्थान के लिए 500 रूपये एवं मेडल और शील्ड प्रदान किये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481