स्टेट माइक्रोबायोलॉजी कांफ्रेंस में गांधी मेडिकल कालेज ने जीते कई पुरस्कार

0
Spread the love


भोपाल 3 अक्टुबर2024
स्टेट माइक्रोबायोलॉजी कांफ्रेंस माइक्रोकॉन २०२४ का आयोजन गजरा राजा मेडिकल कॉलेज मेडिकल कॉलेज ग्वालियर में 1 एवम 2 अक्तूबर को किया गया। इसमें देश के विभिन्न चिकित्सा संस्थानों एवम मध्य प्रदेश के लगभग सभी मेडीकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विषय के विशेषज्ञ एवम पीजी छात्रों ने हिस्सा लिया।
उपरोक्त आयोजन में गांधी मेडीकल कॉलेज ने उल्लेखनीय सफलता अर्जित की।
प्रोफेसर एवम विभागाध्यक्ष डा दीप्ति चौरसिया को सर्वसम्मति से स्टेट IAMM का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
कांफ्रेंस में आयोजित पीजी क्विज़ में डॉक्टर मिली त्रिपाठी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जिसके फलस्वरूप गांधी मेडीकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग को पीजी क्विज़ की रोलिंग ट्रॉफी प्रदान की गई।
उल्लेखनीय है कि विभाग के डा ईशान मेवाड़ा ने ओरल पेपर प्रेजेंटेशन में द्वितीय स्थान प्राप्त किया और डा काम्या जैन ने पोस्टर प्रेजेंटेशन में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
उपरोक्त कांफ्रेंस में माइक्रोबायोलॉजी विषय से संबंधित अनुसंधान और संक्रामक रोगों की जांच एवम रोकथाम के लिए उपलब्ध नवीनतम तकनीक के विषय में जानकारी भी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481