भोपाल-ग्वालियर समेत 35 जिलों में आज धूप निकलेगी
मध्यप्रदेश से मानसून की विदाई अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से होने लगेगी। 5 से 10 अक्टूबर के बीच ग्वालियर-चंबल संभाग से सबसे पहले मानसून विदा होगा। फिर भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, रीवा, शहडोल, नर्मदापुरम और सागर संभाग से विदाई होगी। इससे पहले प्रदेश में गर्मी का असर रहेगा। हालांकि, 20 अक्टूबर से रातें ठंडी होने लगेगी।
बुधवार को भोपाल, ग्वालियर समेत 35 जिलों में तेज धूप निकलने का अनुमान है। मंगलवार को भी प्रदेश में धूप निकली। खजुराहो में पारा सबसे ज्यादा 36.8 डिग्री सेल्सियस रहा। बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 34.2 डिग्री, इंदौर में 32.5 डिग्री, उज्जैन में 34.5 डिग्री, ग्वालियर में 35.8 डिग्री, जबलपुर में 34.2 डिग्री तापमान रहा। वहीं, टीकमगढ़-नर्मदापुरम में भी टेम्प्रेचर 35 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश में कहीं भी बारिश नहीं हुई।

अगले 24 घंटे में ऐसा रहेगा मौसम मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे यानी बुधवार को इंदौर, उज्जैन, धार, बड़वानी, खरगोन, देवास, सीहोर, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, जबलपुर, सिवनी, मंडला और बालाघाट जिलों में हल्की बारिश और गरज-चमक की स्थिति बनी रह सकती है। भोपाल, ग्वालियर समेत प्रदेश के बाकी जिलों में तेज धूप निकलने का अनुमान है।

इसलिए ऐसा मौसम मौसम विभाग के मुताबिक, अभी प्रदेश में कोई भी ऐसा सिस्टम एक्टिव नहीं है, जो बारिश करा दे। लोकल सिस्टम की वजह से जरूर कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है लेकिन तेज बारिश होने के आसार कहीं भी नहीं हैं।
दूसरी ओर, 30 सितंबर को मानसून पीरियड खत्म भी हो गया है। ऐसे में अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में ग्वालियर-चंबल संभाग से मानसून विदा होने लगेगा। एक सप्ताह में पूरे प्रदेश से मानसून विदा हो जाएगा।

जबलपुर संभाग में सबसे ज्यादा बारिश इस साल मानसूनी बारिश के मामले में जबलपुर संभाग सबसे आगे रहा है। मंडला जिले में सबसे ज्यादा बारिश हुई। यहां 60.6 इंच से ज्यादा पानी गिर चुका है। सिवनी में 56.8 इंच पानी गिरा है। श्योपुर, निवाड़ी और राजगढ़ में 52 इंच से अधिक बारिश हुई है। सबसे ज्यादा बारिश वाले टॉप-10 जिलों में भोपाल, सागर, अलीराजपुर, डिंडौरी और छिंदवाड़ा शामिल हैं।
बांधों में पानी की आवक जारी प्रदेश में भले ही बारिश का दौर थम गया हो लेकिन डैम और तालाब में पानी की आवक जारी है। मंगलवार को भोपाल के कोलार, कलियासोत, भदभदा, केरवा समेत कई डैम और तालाब में पानी की आवक रही। इस सीजन में प्रदेश के करीब ढाई सौ में से 200 डैम फुल हो चुके हैं।
बरगी, बाणगंगा, ओंकारेश्वर, इंदिरा सागर, तवा, कलियासोत, केरवा, भदभदा समेत कई डैम ऐसे हैं, जिनके गेट सीजन में 6 से 10 या इससे अधिक बार खुल चुके हैं।

इन जिलों में इतनी हुई बारिश


अगले 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम


