ब्रेकिंग न्यूज़ -Ravi Awasthi Tamot
शिवराज जी के दोनों बेटे हुए एंगेज
केंद्रीय मंत्री शिवराज के बड़े बेटे की सगाई..17 अक्टूबर को होगी .शिवराज ने एक्स पर खुद दी जानकारी..उन्होंने लिखा कि कार्तिकेय की सगाई श्री अनुपम बंसल जी और श्रीमती रुचिता बंसल जी की सुपुत्री अमानत बंसल से 17 अक्टूबर को होगी..इससे पहले शिवराज जी के छोटे बेटे कुणाल चौहान की सगाई भोपाल के जैन परिवार इन्दरमल की पोती से गत 23 मई को हुई..संभव है एक ही मंडप में दोनों बेटों की शादी की शहनाई साथ बजे।
श्योपुर: शहर में ईद मिलादुन्नबी पर सोमवार को निकाले गए जुलूस के दौरान मुस्लिम युवाओं ने दूसरे देश का झंडा लहराया और सीताराम मंदिर के सामने भड़काऊ नारे लगाए। हिंदूओं के घरों में जलते सुतली बम फेंके। घटना के विरोध में हिंदू संगठनों ने थाने का घेराव कर दिया। एसपी वीरेंद्र जैन कोतवाली पहुंचे और दोनों समुदाय के लोगों को बुलाकर चर्चा की।
पुलिस ने इस मामले में चार नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा लिखकर उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया है। कुछ अज्ञात आरोपितों की भी पहचान की जा रही है। जुलूस के दौरान क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात चार पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है।
चार पुलिसकर्मी निलंबित
सहायक उप निरीक्षक सुरेश सिकरवार कोतवाली, प्रधान आरक्षक गोविंद, आरक्षक दीपक, आरक्षक विपिन सिंह, कर्त्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उक्त शासकीय सेवक नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त करेंगे एवं निलंबन अवधि में मुख्यालय रक्षित केद्र श्योपुर रहेगा, बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे।
