भोपाल के पास ट्रैक से उतरे ट्रेन के पहिए

0
Spread the love

भोपाल के मिसरोद-मंडीदीप रेलवे स्टेशन के बीच एक मालगाड़ी के 4 पहिए पटरी से उतर गए। यह ट्रेन पॉर्सल ट्रेन है। इसके बंद डिब्बों में टू-व्हीलर, फोर-व्हीलर या अन्य सामान ले जाया जाता है। सूचना मिलने पर भोपाल से रेलवे टीम मौके पर पहुंची और पहियों को वापस पटरी पर लाने के काम में जुट गई है। पहियों को ट्रैक पर लाने में 8 से 10 घंटे लग सकते हैं।

मामला सोमवार दोपहर 12.45 बजे का है। भोपाल से ट्रेन इटारसी की ओर जा रही थी। तभी मिसरोद और मंडीदीप रेलवे स्टेशन के बीच 4 डिब्बे पटरी से उतर गए। पहिए उतरने की वजह साफ नहीं हुई है, लेकिन रेलवे की टीम काम में जुट गई है। इसके लिए भोपाल से भी एक टीम पहुंची है।

ट्रेन के पहिए पटरी से उतरे।
ट्रेन के पहिए पटरी से उतरे।

रेल यातायात बाधित नहीं

रेलवे के अनुसार- 3 ट्रैक होने से रेल यातायात बाधित नहीं हो रहा है। पहियों को पटरी पर लाने का काम तुरंत शुरू कर दिया है। जल्द ही ट्रैक क्लियर होगा। भोपाल से चली मालगाड़ी गाड़ी क्रमांक NDV/NMG अप इटारसी जा रही थी।

मालगाड़ी ने जब मिसरोद स्टेशन क्रॉस किया उस वक्त मिसरोद और मंडीदीप के बीच में इंजीनियरिंग विभाग का कासन (ट्रेन की स्पीड नापना) चल रहा है। गाड़ी कासन की जगह पर डिरेल हो गई। गाड़ी की चार बोगी के पहिए पटरी से उतरकर नीचे उतर गए।

रेलवे की टीम ट्रेन के पहियों को ट्रैक में लाने के लिए जुटी है। इस काम में 8 से 10 घंटे तक लग सकते हैं।
रेलवे की टीम ट्रेन के पहियों को ट्रैक में लाने के लिए जुटी है। इस काम में 8 से 10 घंटे तक लग सकते हैं।

ट्रैक पर लाने में समय लगेगा

रेलवे अफसरों के अनुसार, ट्रेन के पहियों को वापस ट्रैक पर लाने में समय लग जाएगा। सीनियर अधिकारियों की देखरेख में काम चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481