इको फ्रेंडली गणेश प्रतिमा वर्कशॉप

0
Spread the love

आनंद विहार कॉलेज फॉर वूमेन भोपाल में ईको फ्रेंडली गणेश निर्माण वर्कशॉप का आयोजन गुरूवार को किया गया। पर्यावरण संरक्षण जागरूकता के उद्देश्य से महाविद्यालय के एनएसएस एवं ईको क्लब की गतिविधियों के अंतर्गत आयोजन किया गया। जिसमें गायत्री शक्तिपीठ युवा प्रकोष्ठ ने सहयोग दिया।

मिट्टी के गणेश बनाकर छात्राओं ने कलर, मोती एवं कुंदन से सजाए।
मिट्टी के गणेश बनाकर छात्राओं ने कलर, मोती एवं कुंदन से सजाए।

अखिल भारतीय गायत्री परिवार के तत्वावधान में आयोजित वर्कशॉप में छात्राओं को मिट्टी से गणेश प्रतिमा बनाना सिखाया गया। जिसमें गायत्री शक्तिपीठ के सीमा भलावी और आयुष सरोडे ने छात्राओं को प्रशिक्षण दिया। कार्यशाला में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. मधु मिश्रा सहित समस्त स्टाफ और छात्राओं ने भाग लिया ।

वर्कशॉप में छात्राओं को प्रशिक्षण देती ट्रेनर।
वर्कशॉप में छात्राओं को प्रशिक्षण देती ट्रेनर।
अपने हाथों से भगवान गणेश की प्रतिमा बनाते समय खुश नजर आए प्रतिभागी।
अपने हाथों से भगवान गणेश की प्रतिमा बनाते समय खुश नजर आए प्रतिभागी।

इस कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। साथ ही बताया गया कि आप सभी अपने घरों में मिट्टी एवं प्राकृतिक सामग्री से बने (ईको फ्रेंडली) गणेश की प्रतिमा ही स्थापित करें और पर्यावरण की रक्षा करें ।

मिट्टी से बनाए ईकोफ्रेंडली गणेश, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।
मिट्टी से बनाए ईकोफ्रेंडली गणेश, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।

इस मौके पर प्रतिमा निर्माण हेतु आवश्यक सामग्री ( मिट्टी), सजावट हेतु कलर्स, मोती एवं कुंदन छात्राओं द्वारा लाए गए। अपने हाथों से बनी हुई मिट्टी की मूर्ति को छात्राएं अपने साथ घर ले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481