भोपाल में प्रभारी मंत्री की पहली मीटिंग कल

भोपाल के प्रभारी मंत्री चैतन्य काश्यप शुक्रवार को जिले की समीक्षा बैठक करेंगे। प्रभार मिलने के बाद उनकी यह पहली मीटिंग है। इसमें वे कई कार्यों की समीक्षा करेंगे। हालांकि, 7 दिन में दो बार उनकी मीटिंग कैंसिल भी हो चुकी है।
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री काश्यप की अध्यक्षता में दोपहर 12 बजे से कलेक्टोरेट में जिले की समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बताया, मंत्री काश्यप जिले के सभी अधिकारियों को मीटिंग में रहने को कहा गया है।
इनकी समीक्षा करेंगे मंत्री
बैठक में मंत्री काश्यप राजस्व महाअभियान, जल जीवन मिशन, पौधारोपण अभियान, सीएम राइज स्कूल, अमृत 2.0, मौसमी बीमारियां, निर्माण कार्य एवं समसामायिक विषयों की समीक्षा करेंगे। संबंधित विभाग के अधिकारी प्रजेंटेशन देकर जानकारी देंगे। इससे पहले 30 अगस्त और 3 सितंबर को होनी थी, लेकिन बाद में स्थगित हो गई थी।
मीटिंग में सड़कों का मुद्दा उठेगा
भोपाल कलेक्टोरेट में करीब एक साल बाद प्रभारी मंत्री की मीटिंग होगी। पिछले साल विधानसभा चुनाव के पहले तत्कालीन प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह की मौजूदगी में समीक्षा बैठक की गई थी।
13 सितंबर को कमिश्नर लेंगे संभाग की बैठक
भोपाल कमिश्नर संजीव सिंह 13 सितंबर को राजस्व एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे। इसमें संभाग के सभी जिले- भोपाल, सीहोर, रायसेन, विदिशा और राजगढ़ के कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ, निगम कमिश्नर, एडीएम समेत संभागीय अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
