भोपाल के हबीबगंज क्षेत्र में 55 वर्षीय व्यक्ति ने स्वयं को कमरे में बंद कर किया जहरीले पदार्थ का सेवन
जिला भोपाल के थाना हबीबगंज के अंतर्गत प्रशासन अकादमी आवासीय परिसर में एक व्यक्ति ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में दिनाँक 27-08-2024 को प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल भोपाल जिले के हबीबगंज थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112/100 स्टाफ प्रधान आरक्षक 428 नारायण शर्मा एवं पायलेट अशोक पाटिल ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि एक व्यक्ति ने स्वयं को कमरे मे बंद कर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। डायल 112/100 स्टाफ ने स्थानीय लोगों की सहायता से गेट तोड़कर पीड़ित व्यक्ति को बाहर निकाला और तत्काल एफ आर व्ही वाहन से ले जाकर नजदीकी निजी चिकित्सालय में भर्ती करवाया जहाँ पीड़ित व्यक्ति का उपचार किया जा रहा है।
