उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने विधायक श्री मेंदोला के पिता श्री चिंतामणि मेंदोला को श्रद्धांजलि अर्पित की
उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने विधायक श्री रमेश मेंदोला के इंदौर स्थित निवास पहुँचकर उनके पिता श्री चिंतामणि मेंदोला के निधन पर गहन संवेदना व्यक्त की। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने स्वर्गीय श्री चिंतामणि मेंदोला के छायाचित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने परिवार के शोक संतप्त सदस्यों को सांत्वना दी और इस दुख की घड़ी में धैर्य बनाए रखने का आग्रह किया। इस अवसर पर अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री श्री नागर सिंह चौहान सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी श्रद्धांजलि दी।
