ओलिंपिक से पहले फ्रांस के रेलवे नेटवर्क पर हमला

0
Spread the love

फ्रांस में ओलिंपिक गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी से करीब 10 घंटे पहले शुक्रवार को पेरिस में ट्रेन नेटवर्क पर हमला हुआ है। पेरिस के समयानुसार, सुबह 5:15 मिनट पर कई रेलवे लाइनों पर तोड़फोड़ और आगजनी की खबर सामने आई है।

BBC की रिपोर्ट के मुताबिक, हमले के आधे घंटे के अंदर पेरिस से आने-जाने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। कई ट्रेनें 90 मिनट तक देरी से चल रही हैं। हमले की वजह से करीब 8 लाख यात्री स्टेशनों पर फंसे हुए हैं। फ्रांस के सरकारी रेलवे कंपनी SNCF ने सभी पैसेंजर्स के लिए चेतावनी जारी की है। उन्हें स्टेशन न जाने की सलाह दी गई है।

रेलवे लाइनों पर हमला किसने और क्यों किया इसकी जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। पेरिस ओलिंपिक के लिए भारत के 117 खिलाड़ी फ्रांस गए हुए हैं।

मैप में देखिए पेरिस जाने वाली कौन-कौन सी रेलवे लाइनों पर हमला हुआ है…

3 हाई स्पीड ट्रेन लाइंस पर अटैक
फ्रांस की नेशनल रेलवे कंपनी ने बताया कि देश में कुल 4 प्रमुख हाई-स्पीड ट्रेन लाइनें हैं, जो पूरे देश को पेरिस से जोड़ती हैं। इनमें से 3 पर हमला हुआ है, जबकि 1 रेलवे लाइन पर अटैक को नाकाम कर दिया गया।

अटैक की शुरुआत फ्रांस के आरस शहर में हुई, जो पेरिस से करीब 160 किमी दूर है। इसके बाद कोर्टलेन शहर में मौजूद टूर्स एंड ले मंस लाइन पर दूसरा अटैक हुआ। यह शहर पेरिस से करीब 144 किमी दूर है।

SNCF के चीफ ने कहा कि रात में हमारा रेल नेटवर्क और यातायात ठप करने को कोशिश की गई। पेरिस के पश्चिम, उत्तर और पूर्व में में चलने वाली टीजीवी लाइनों पर तीन जगह आगजनी हुई है। ल्योन और मेडीटेरियन सागर के दक्षिण की तरफ जाने वाली रेलवे लाइन पर आगजनी की कोशिश को नाकाम कर दिया गया।

यूरोस्टार ने अपनी सभी ट्रेनें डायवर्ट या रद्द कीं
SNCF ने अपने सैकड़ों कर्मियों को ट्रेन सर्विस दुरुस्त करने के काम पर लगा दिया है। फ्रांसीसी मीडिया हाउस ली मोंड के मुताबिक ट्रेन सर्विस को फिर ठीक होने में एक हफ्ते से ज्यादा का वक्त लगेगा। हमले का सबसे ज्यादा असर ब्रिटेन और बेल्जियम की तरफ जाने वाली रेलवे लाइन्स पर हुआ है।

हमले को देखते हुए ब्रिटेन ने अपने नागरिकों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। फ्रांस के रेलवे नेटवर्क का इस्तेमाल न करने को कहा गया है। ब्रिटिश रेलवे कंपनी यूरोस्टार ने बताया कि उन्होंने कई ट्रेनों को कैंसिल और डायवर्ट कर दिया है।

हमले से जुड़ी तस्वीरें…

हमलों को देखते हुए फ्रांस के स्टेशनों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
हमलों को देखते हुए फ्रांस के स्टेशनों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
पेरिस के स्टेशनों के डिस्प्ले बोर्ड पर ट्रेनों के रद्द होने की जानकारी फ्लैश की जा रही है।
पेरिस के स्टेशनों के डिस्प्ले बोर्ड पर ट्रेनों के रद्द होने की जानकारी फ्लैश की जा रही है।
ट्रेन स्टेशनों पर पैसेंजर्स की भीड़ लग गई है।
ट्रेन स्टेशनों पर पैसेंजर्स की भीड़ लग गई है।
सेंट्रल लंदन के सेंट पैनस्रस इंटरनेशनल स्टेशन पर लोग फंसे हुए हैं।
सेंट्रल लंदन के सेंट पैनस्रस इंटरनेशनल स्टेशन पर लोग फंसे हुए हैं।
पेरिस के गा मॉनपानास स्टेशन पर भी यात्रियों की भीड़ लग गई है।
पेरिस के गा मॉनपानास स्टेशन पर भी यात्रियों की भीड़ लग गई है।
गा मॉनपानास स्टेशन पर यात्री ट्रेनों के इंतजार में जमीन पर बैठे नजर आए।
गा मॉनपानास स्टेशन पर यात्री ट्रेनों के इंतजार में जमीन पर बैठे नजर आए।
आगजनी के बाद फायरब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुट गई।
आगजनी के बाद फायरब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुट गई।
स्टेशनों पर ट्रेन कैंसिल होने से जुड़े मैसेज लगाए गए हैं।
स्टेशनों पर ट्रेन कैंसिल होने से जुड़े मैसेज लगाए गए हैं।

फ्रांसीसी PM बोले ओलिंपिक में रुकावट डालने की साजिश रची
फ्रांस के ट्रांसपोर्ट मंत्री पैट्रीस वर्गराइट ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा कि वे लगातार SNCF से संपर्क में हैं। वहीं, फ्रांसीसी PM गेब्रियल अट्टल ने हमले को ओलिंपिक में रुकावट की साजिश बताया है।

उन्होंने कहा कि पूरी प्लानिंग के साथ रेलवे नेटवर्क को निशाना बनाया गया। सुरक्षा अधिकारी हमले के जिम्मेदार आरोपियों को पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं।” वहीं, पेरिस 2024 के ऑर्गेनाइजर्स ने कहा है कि वे हालात पर नजर बनाए हुए हैं। कमेटी अपने पार्टनर्स, रेलवे ऑपरेटर SNCF से संपर्क में है।

इजराइली विदेश मंत्री ने दी थी ईरानी अटैक की चेतावनी
गुरुवार को इजराइल ने अपने खिलाड़ियों पर ईरान की हमले की आशंका को लेकर चेताया था। इजराइली विदेश मंत्री ने इसे लेकर फ्रांस के विदेश मंत्री को चिट्ठी भी लिखी थी। इस चिट्ठी में उन्होंने लिखा कि- कुछ लोग इस खुशी के त्योहार को खराब करना चाहते हैं। हमें ईरान समर्थित आतंकवादियों के इजराइली प्रतिनिधिमंडल और पर्यटकों पर हमले की आशंका से जुड़ी जानकारियां मिली हैं।

फ्रांस में आज से ओलिंपिक की शुरुआत
फ्रांस की राजधानी पेरिस में आज से ओलिंपिक खेलों की शुरुआत होने जा रही है। पेरिस ओलिंपिक का आयोजन 26 जुलाई से लेकर 11 अगस्त तक किया जाएगा। आज होने वाली ओपनिंग सेरेमनी में लगभग 3 लाख दर्शक और 10 हजार 500 खिलाड़ी शामिल होने वाले हैं।

उद्घाटन समारोह सेन नदी पर एक ओपन-एयर सेरेमनी में होगा। इसकी सुरक्षा के लिए 45 हजार सैनिक तैनात रहेंगे। वहीं पूरे टूर्नामेंट की सुरक्षा के लिए पेरिस में 35 हजार सैनिकों की तैनाती की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481