सड़क दुर्घटना में घायल 05 व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

0
Spread the love

*पुलिस मुख्यालय, मध्यप्रदेश*

*जनसंपर्क कक्ष*

*समाचार*

*दमोह के डायल-112 हीरोज*

*सड़क दुर्घटना में घायल 05 व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल*

भोपाल, 18 अप्रैल 2026। दमोह जिले के थाना कुम्हारी क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई से सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 05 व्यक्तियों को समय पर अस्पताल पहुँचाकर उपचार उपलब्ध कराया गया। इस त्वरित कार्रवाई से घायलों को शीघ्र चिकित्सकीय सहायता मिल सकी।

17 अप्रैल को राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112, भोपाल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना कुम्हारी क्षेत्र में एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है, जिसमें कुछ व्यक्ति घायल हैं। तत्काल पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना प्राप्त होते ही दमोह डायल-112 कंट्रोल रूम में पदस्थ आरक्षक श्री राम नरेश द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना कुम्हारी क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफआरव्ही-17 वाहन को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

मौके पर पहुँचकर डायल-112 टीम ने पाया कि एक फोर व्हीलर वाहन पत्थर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें जिला मैहर के 02 पुलिसकर्मियों सहित कुल 05 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

डायल-112 स्टाफ आरक्षक श्री नितिन राजपूत एवं पायलट श्री इकरार खान ने तत्परता एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए सभी घायलों को तत्काल एफआरव्ही-17 वाहन से कुम्हारी अस्पताल पहुँचाया, जहाँ उनका उपचार किया जा रहा है।

डायल-112 की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से सभी घायलों को समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध हो सकी। डायल-112 हीरोज श्रृंखला के अंतर्गत यह घटना दर्शाती है कि मध्यप्रदेश पुलिस की डायल-112 सेवा आपात परिस्थितियों में त्वरित राहत एवं सहायता प्रदान करने हेतु सदैव सजग, संवेदनशील एवं प्रतिबद्ध है।

*क्रमांक-236/26 राजेश दाहिमा*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481