मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के लिए मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के मानव संसाधन विभाग की टीम हुई सम्मानित

0
Spread the love

कौशल विकास एवं रोज़गार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गौतम टेटवाल ने विश्व युवा कौशल दिवस पर आईटीआई गोविन्दपुरा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना में अपने प्रतिष्ठानों में अधिक संख्या में आईटीआई के छात्रों को व्यवहारिक प्रशिक्षण देने के लिए मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी को सम्मानित किया। योजना के अल्प समय में सफल क्रियान्वयन के लिए मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के मानव संसाधन विभाग की टीम एवं उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्रीमती रूपाली बैरागी को सम्मानित किया गया। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की ओर से मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन एवं प्रशासन) श्री मेहताब सिंह एवं महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री के.के.रात्रे ने प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया।

इस अवसर पर सचिव, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार श्री रघुराज एम.आर., संचालक, तकनीकी शिक्षा, संचालक कौशल विकास श्रीमती हर्षिका सिंह, सीईओ एमपीएसएसडीईजीवी श्री सोमेश मिश्रा और विद्यार्थी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481