भोपाल में एसीपी ने रिश्वत लेते आरक्षक को पकड़ा

0
Spread the love

भोपाल में पुलिस कमिश्नर से शिकायत के बाद विभाग ने अपने ही स्टाफ पर कार्रवाई की है। कोहेफिजा थाने के आरक्षक यशपाल तोमर और एफआरवी के एक ड्राइवर को रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया गया। कार्रवाई एसीपी अनिल वाजपेयी ने की। आरोपी आरक्षक मकान मालिक और किराएदार के विवाद में कार्रवाई के बदले पैसे मांग रहा था।

पुलिस कमिश्नर तक पहुंची शिकायत मामला मकान मालिक और किराएदार के बीच विवाद से जुड़ा है। आरोप है कि आरक्षक यशपाल तोमर विवाद सुलझाने या किराएदार के पक्ष में कार्रवाई के बदले 50 हजार रुपए मांग रहा था।

ट्रैप ऑपरेशन में दोनों गिरफ्तार शिकायत मिलने के बाद पुलिस कमिश्नर ने जांच के निर्देश दिए। इसके बाद एसीपी अनिल वाजपेयी के नेतृत्व में टीम ने आरक्षक और ड्राइवर को रिश्वत लेते हुए पकड़ा। कोहेफिजा पुलिस ने आरोपी आरक्षक को हिरासत में लिया है। ड्राइवर को पद से हटा दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

थाना स्टाफ की भूमिका की जांच पुलिस अब मामले में थाने के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच कर रही है। थाना प्रभारी केजी शुक्ला के आचरण की भी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *