मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रख्यात रचनाकार रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि पर किया नमन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रीय चेतना के प्रखर स्वर और ओजस्वी काव्यधारा के अमर रचनाकार रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ‘रश्मिरथी’ और ‘परशुराम की प्रतीक्षा’ जैसी कृतियों के सृजन से दिनकर जी ने स्वाभिमान, संघर्ष और राष्ट्र धर्म का संदेश दिया। उनकी लेखनी से देशवासियों को सत्य और साहस के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा मिलती है।
