भोपाल में बंटे BJP पार्षद के ‘लापता’ होने के पम्पलेट

भोपाल में एक बीजेपी की महिला पार्षद के ‘लापता’ होने के पम्पलेट्स बंटे हैं। वार्ड-61 की पार्षद मधु शिवनानी की तस्वीर लगे पम्पलेट्स में लिखा कि जो भी पार्षद की जानकारी देगा, उसे 5 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा। ये पम्पलेट्स किसने बंटवाए, इसका खुलासा नहीं हो सका है।
मधु शिवनानी पहली बार की पार्षद हैं और उनके पति संजय शिवनानी संगठन में मंडल महामंत्री हैं। वार्ड-61 में अवधपुरी जैसा बड़ा इलाका शामिल हैं।
शुक्रवार सुबह पार्षद की तस्वीर लगे पम्पलेट्स वार्ड में अखबारों के अंदर रखे मिलें। जिसमें पार्षद के 3 महीने से लापता होने की बात लिखी गई थी। इनाम की घोषणा के साथ पार्षद की अनुपस्थिति में मृत्यु प्रमाण पत्र एवं अन्य कई फर्जी दस्तावेज बनाए जाने की बात भी लिखी गई।

परिजनों को सुबह लगी पम्पलेट्स की जानकारी इस मामले में भास्कर ने पार्षद के पति संजय शिवनानी से बात की। उन्होंने बताया हमें नहीं पता कि पम्पलेट्स किसने बंटवाए हैं। सुबह हमें मित्रों के माध्यम ये पम्पलेट्स के बारे में जानकारी मिली।
ईरान-अमेरिका युद्ध की वजह से नीदरलैंड से नहीं लौट पाई बेटा सुशांत नीदरलैंड में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। वह बहू के साथ वहीं रहता है। कुछ दिन पहले ही पोते का जन्म हुआ है। इसलिए पत्नी फरवरी में बेटा-बहू के पास नीदरलैंड गई थीं। मार्च में ही वापस आना था, लेकिन ईरान-अमेरिका युद्ध की वजह से फ्लाइड री-शेड्यूल कराना पड़ी। दूसरी ओर, पत्नी का स्वास्थ्य भी ठीक नहीं था। इसलिए डॉ. सुशील कुमार गुप्ता को दिखाया था। डॉ. गुप्ता ने एक-दो महीने आराम करने की सलाह दी थी। इसलिए पत्नी बेटे के पास गई थीं। ताकि, पोते की देखभाल और आराम दोनों हो जाए।

जल्द भोपाल आएंगी परिजनों ने बताया कि पार्षद शिवनानी जल्द ही भोपाल आ जाएंगी। हालांकि, उनके नहीं होने से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहे। उनके भोपाल लौटाने के बाद थाने में शिकायत करेंगे।
