लेंसकार्ट विवाद पर क्या सोचती है भोपाल की जनता
सोशल मीडिया के एक पोस्ट से शुरू हुआ लेंसकार्ट विवाद अब जोर पकड़ रहा है। इसे लेकर हिंदू संगठन जगह-जगह प्रदर्शन कर रहे हैं।
दरअसल सोशल मीडिया पर एक कथित पॉलिसी डॉक्यूमेंट वायरल हुआ था। इसमें दावा किया गया कि लेंसकार्ट के कर्मचारियों को बिंदी, तिलक और कलावा पहनने से रोका गया है, जबकि हिजाब और पगड़ी को कुछ शर्तों के साथ अनुमति दी गई है। इसी कथित भेदभाव को लेकर विवाद बढ़ गया और इसे लेकर लोग सड़कों पर हैं।
