पुलिस अधीक्षक छतरपुर द्वारा मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा में चयनित, दिशा लर्निंग सेंटर से अध्यनरत 3 अभ्यर्थियों को किया गया सम्मानित


पुलिस अधीक्षक छतरपुर द्वारा मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा में चयनित, दिशा लर्निंग सेंटर से अध्यनरत 3 अभ्यर्थियों को किया गया सम्मानित
पुलिस लाइन छतरपुर में विगत वर्षों से पुलिस परिवार के छात्र-छात्राओं के अध्ययन एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में भागीदारी के उद्देश्य से दिशा लर्निंग सेंटर संचालित किया जा रहा है। इस सेंटर में वातानुकूलित कक्ष, कंप्यूटर सिस्टम, आवश्यक अध्ययन सामग्री एवं मार्गदर्शन जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। समय-समय पर पुलिस अधिकारियों द्वारा लर्निंग सेंटर का भ्रमण कर छात्र-छात्राओं से संवाद किया जाता है तथा उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाती हैं।
दिशा लर्निंग सेंटर से अध्ययनरत छात्र-छात्राएं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर रहे हैं, जिन्हें समय-समय पर सम्मानित कर प्रोत्साहित भी किया जाता है।
इसी क्रम में मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा-2025 के अंतर्गत लिखित एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा में दिशा लर्निंग सेंटर से अध्ययनरत पुलिस परिवार के 3 अभ्यर्थी चयनित हुए हैं—
1. शिवम मिश्रा (आरक्षक संकेत नायक के भाई)
2. हर्षिता खरे (आरक्षक दुर्गेश खरे की भांजी)
3. कुलदीप यादव (आरक्षक ब्रजराज यादव के भाई)
पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री अगम जैन द्वारा उपरोक्त तीनों चयनित अभ्यर्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने अभ्यर्थियों को आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं में सहभागिता हेतु मार्गदर्शन प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
Home Department of Madhya Pradesh Madhya Pradesh Police Jansampark Madhya Pradesh DIG Chhatarpur Range PRO Jansampark Chattarpur #mppolice #chhatarpur
