थाना हबीबगंज पुलिस द्वारा शातिर लुटरो को गिरफ्तार करने में मिली सफलता

0
Spread the love

थाना हबीबगंज, भोपाल

 

* थाना हबीबगंज पुलिस द्वारा शातिर लुटरो को गिरफ्तार करने में मिली सफलता ।*

 

* आरोपियो के कब्जे से 4.70 लाख रूपए के मोबाईल फोन जप्त किए गए ।*

 

* आरोपियो द्वारा थाना हबीबगंज, पिपलानी, एम.पी.नगर की मोबाईल लूट की घटना करना स्वीकार किया*

 

* पुलिस द्वारा आरोपियो के कब्जे से लूटे गए 05 आई-फोन मोबाईल को किया जप्त*

 

* लगभग एक सैकडा सी.सी.टी.व्ही कैमरे , एंव मुखबिर तंत्र के माध्यम से पुलिस द्वारा मोबाईल लूट की घटना का किया खुलासा*

 

भोपाल दिनांक 12.04.26 :- पुलिस आयुक्त श्री संजय कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री अवधेश गोस्वामी द्वारा उक्त घटना के खुलासा हेतू निर्देश दिया गये थे उक्त निर्देश के पालन मे एक विशेष टीम का गठन किया था । उक्त तारतम्य मे पुलिस उपायुक्त जोन-01 श्री अखिल पटेल ,अति.पुलिस उपायुक्त जोन-01 श्रीमति रश्मि अग्रवाल दुबे के मार्गदर्शन मे एवं सहायक पुलिस आयुक्त हबीबगंज श्री उमेश तिवारी के नेतृत्व मे गठित टीम द्वारा मोबाइल लूट का माल मशरुका व आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त हुई है ।

 

*घटनाक्रम-* फरियादी अनुज चौकसे पिता ग्याप्रसाद चौकसे उम्र 22 साल म.न. 3 रिसालदार कालोनी छोला नाका गणेश मंदिर के पास थाना छोला भोपाल मो.न. 9981697940 ने हमराह निवेश चौकसे के साथ थाना उपस्थित आकर मौखिक रिपोर्ट किया कि मैं उक्त लिखाए पते पर निवास करता हूँ तथा पढाई करता हूँ कि आज दिनांक 07/04/26 के रात्रि करीबन 08.55 बजे की बात है कि मैं महाराजा मलाई चाप शाप के पास, 10 नम्बर मार्केट हबीबगंज भोपाल पर खडे होकर अपने मोबाईल आई फोन 17 ब्लू रंग का से बात कर रहा था कि तभी नेशनल अस्पताल की तरफ से एक स्कूटी पर सवार दो अज्ञात लड़के आये और मेरे हाथ से मेरा आई फोन 17 ब्लू रंग का झपट कर ले कि रिपोर्ट पर से अप.क्र 215/26 धारा 304(2) इजाफा धारा 309(4) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया ।

 

*पुलिस कार्यवाही-* लूट की गंभीर घटना की सूचना के पश्चात वरिष्ठ अधिकारियो द्वारा अज्ञात आरोपियो की तलाश पतारसी हेतू सहायक पुलिस आयुक्त श्री उमेश तिवारी द्वारा थाना प्रभारी हबीबगंज ,के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया विशेष टीम द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए गहन विवचेना प्रांरभ की गई पुलिस टीमो द्वारा घटनास्थल के आने जाने वाले सी.सी.टी.व्ही फुटेज का अवलोकन किया गया तथा विशेष टीमो को आसपास के क्षेत्रो में आसूचना संकलन हेतू लगाई गयी की वह पता करे कि इस हुलिए के व्यक्ति विशेष टीमो को पता लगाए कि इस तरह के बदमाश कौन है व कहा के हो सकते है ।विशवसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी लूट की घटना करके 5 नम्बर स्टाप हबीबगंज के पास खडे है । कि सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए घेरा बन्दी करके दो आरोपियो को पकडा गया जिन्होने पूछताछ पर बताया कि हम तीनो लोग तफरी करने के लिए निकले तभी तीनो ने सोचा कि जल्दी पैसे कमा लेते हैl

 

जल्दी पैसो कमाने की चाह में बडी जगह चलकर बडी वारदात करने का षंडयत्र बनाया दिनांक 07/04/26 के रात्रि करीबन 08.55 बजे महाराजा मलाई चाप शाप के पास, 10 नम्बर मार्केट हबीबगंज भोपाल पर मोबाईल आई फोन 17 ब्लू रंग का लूट करके वहाँ से भाग गए थे मोबाइल फोन अकबर खान को देना बताया प्रकरण में अकबर खान को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ पर मोबाइल फोन अयान अली जो घोडा नक्कास हुनमानगंज क्षेत्र में मोबाइल रिपेयरिंग शाप संचालित करता है को बेचना बताया आरोपीगणो की निशानदेही पर अयान अली को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ पर आरोपी अकबर उर्फ उजेफ खान द्वारा आई-फोन-17 मोबाइल बेचने के लिए देना बताया जिसे जप्त कर आरोपी को अपराध में गिरफ्तार कर धारा 317(2), 60 बीएनएस का इजाफा किया गया आरोपीगणो द्वारा थाना हबीबगंज, पिपलानी, एम.पी.नगर की मोबाईल लूट की घटना करना स्वीकार किया तथा आरोपीगणो से कुल 5 मोबाइल आईफोन जप्त किए जाकर आरोपीगणो को गिरफ्तार करने मे हबीबगंज पुलिस टीम द्वारा सराहनीय कार्यवाही की गई है।

 

*नाम/पता गिरफ्तारशुदा आरोपी-*

 

1. अयान खान पिता इमरान खान उम्र 20 साल निवासी म.न 36 सुन्दर नगर अशोका गार्डन भोपाल

2. मोहम्मद मुशरर्फ पिता मो.फारूख उम्र 20 साल निवासी एकता पुरी ग्राउण्ड के सामने सेमरा थाना अशोका गार्डन

3.फिरोज खान पिता हकीम खान उम्र 19 साल निवासी डी-162 सुन्दर नगर अशोका गार्डन भोपाल

 

*मोबाइल खरीददार-*

 

4. अकबर उर्फ उजेफ खान उर्फ भूरा पिता सगीर खान उम्र 24 साल निवासी छोला विश्राम घाट नूर भाई का मकान छोला रोड गौतम नगर भोपाल

5. अयान अली पिता अकील अली उम्र 21 साल निवासी जे.पी.नगर नूर इस्लाम मस्जिद के पास गौतम नगर भोपाल

 

*अपराधिक रिकार्ड-*

 

मोहम्मद मुशरर्फ पिता मो.फारूख उम्र 20 साल निवासी एकता पुरी ग्राउण्ड के सामने सेमरा थाना अशोका गार्डन

क्रमांक

अप.क्र/ धारा

अपराध का थाना

निवास का थाना व जिला

1. 52/23 धारा 294,323,506,34 भादवि अशोका गार्डन अशोका गार्डन

2. 535/24धारा 296,115(2),351(2),3(5) BNS अशोका गार्डन अशोका गार्डन

3. 192/25 धारा 296,118(2),351(2),3(5) BNS अशोका गार्डन अशोका गार्डन

4. इस्त.क्रं 270/25 धारा 126,135 बीएनएसएस अशोका गार्डन अशोका गार्डन

 

*सराहनीय भूमिका–* निरीक्षक संजीव चौकसे, निरी0अनुराग लाल, उप0निरी0 अखिलेश त्रिपाठी स0उ0नि महेश धुर्वे, प्र0आर0 राघवेन्द्र भास्कर, प्र0आर मिलन सिंह, प्र0आर अजय शर्मा(थाना अशोका गार्डन), आर0 रामनरेश किरार, आर0कंचन यादव ,आर0 राकेश भारद्वाज ,आर0अरविन्द यादव , आर0 कमलेश अश्ववारे,आर0 संदीप (थाना अशोका गार्डन),आर0कपिल कौशिक (थाना टी.टी.नगर),आर0दिव्यांशु चतुर्वेदी (थाना गोविन्दपुरा) आर0रवि भांवर , आर0 रविन्द्र गुर्जर,आर0 पुष्पेन्द्र भदौरिया आर0 शिवशंकर, की सराहनीय भूमिका रही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481