पुण्यतिथियों पर जनसंवेदना ने एम्स के बाहर वितरित किया भोजन

0
Spread the love

पुण्यतिथियों पर जनसंवेदना ने एम्स के बाहर वितरित किया भोजन

भोपाल। शनिवार, 4 अप्रैल 2026

जनसंवेदना कल्याण समिति द्वारा संचालित ‘अन्नपूर्णा भोजन चलित सेवा’ के माध्यम से आज एम्स हॉस्पिटल (गेट नंबर-3) के बाहर मरीजों और उनके परिजनों को पौष्टिक भोजन वितरित किया गया। आज की सेवा विशेष रूप से तीन परिवारों के सहयोग से संपन्न हुई, जिन्होंने अपने प्रियजनों की पावन स्मृति में इस पुनीत कार्य में भागीदारी की।

भोजन वितरण सेवा में मुख्य रूप से स्वर्गीय श्री उमेश कुमार सिंहा जी की पुण्यतिथि पर श्री अनुपम राजन जी एवं श्रीमती स्वाति श्रीवास्तव जी द्वारा, स्वर्गीय श्रीमती उमा नागर जी की पुण्यतिथि पर श्री राजेश नागर जी एवं उनके परिवार द्वारा, तथा स्वर्गीय श्रीमती मीना वट्टी जी की पुण्यतिथि पर श्रीमती सुरेखा धुर्वे जी के सौजन्य से पूड़ी-सब्जी और मिठाई का वितरण किया गया। अस्पताल परिसर के बाहर बड़ी संख्या में जरूरतमंदों ने इस सेवा का लाभ लिया।

संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि जनसंवेदना पिछले कई वर्षों से मानव सेवा में समर्पित है। जो भी नागरिक अपने परिजनों के जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ, पुण्यतिथि या अन्य विशेष अवसरों पर इस सेवा के माध्यम से भोजन वितरित करना चाहते हैं, वे संस्था के हेल्पलाइन नंबर 98260 13975 पर संपर्क कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि संस्था को आयकर विभाग से 80G और केंद्र सरकार से CSR की अनुमति भी प्राप्त है, जिससे दानदाताओं को नियमानुसार छूट भी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481