निशातपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब परिवहन करते हुए एक आरोपी गिरफ्तार, कार सहित 54 लीटर शराब जब्त ।
//थाना निशात पुरा//
निशातपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब परिवहन करते हुए एक आरोपी गिरफ्तार, कार सहित 54 लीटर शराब जब्त ।
शहर में अवैध मादक पदार्थों और शराब माफियाओं के विरुद्ध कठी कार्रवाई हेतु वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में पुलिस उपायुक्त जोन-04 श्री मयूर खण्डेलवाल , अति. पुलिस उपायुक्त जोन- 04 श्री मलकीत सिंह एवं सहायक पुलिस आयुक्त श्री अक्षय चौधरी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निशातपुरा मनोज पटवा के नेतृत्व में मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध देशी व अंग्रेजी शराब और परिवहन में प्रयुक्त सफेद रंग की सिडान कार जब्त की गई है।
घटना का संक्षिप्त विवरणः–
कैफियत मामला इस प्रकार है कि दिनांक 22.03.2026 को थाना निशातपुरा की मोबाइल पेट्रोलिंग टीम को भ्रमण के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि आयशा मस्जिद के पास कच्चे रोड पर एक व्यक्ति सफेद रंग की कार (नंबर MP 09 CN 2773) में अवैध शराब की खेप लेकर किसी का इंतजार कर रहा है। सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम ने गवाहों के साथ घेराबंदी कर मौके पर दबिश दी। पुलिस ने मौके से कार चालक अखिलेश कुमार आर्य (उम्र 29 वर्ष), निवासी जिला रायसेन को हिरासत में लिया। कार की डिक्की की तलाशी लेने पर उसमें से कुल 06 पेटियां अवैध शराब बरामद हुईं, जिनमें 05 पेटियां देशी मदिरा मसाला और 01 पेटी अंग्रेजी रम (मैकडावल नं. 1) शामिल थी। आरोपी के पास शराब परिवहन से संबंधित कोई वैध लाइसेंस या परमिट नहीं पाया गया जो पुलिस ने कुल 54 लीटर शराब (कीमत लगभग 35,116 रुपये) और घटना में प्रयुक्त कार को विधिवत जब्त कर लिया है । जिस पर आरोपी के विरुद्ध थाना निशातपुरा में अप. क्र. 222/26 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम कायम कर विवेचना में लिया गया है आरोपी शराब कहा से लाया था एंव कहा लेकर जा रहा है के संबंध में पुछताछ की जा रही है ।
आरोपी का नाम- अखिलेश कुमार आर्य (उम्र 29 वर्ष), निवासी जिला रायसेन
जप्त संपत्ति का विवरण- कुल 54 लीटर शराब (कीमत लगभग 35,116 रुपये) और कार (कीमत लगभग
02 लाख रुपये )
सराहनीय भूमिका – निरीक्षक श्री मनोज पटवा, उनि कमलेश चौहान , प्रआर राजेन्द्र राजपुत,आर.
मधुशुधन चौहान,आर. जितेन्द्र सिकरवार, आर. राजेन्द्र मीणा, आर, योगेश जाट,
आर. अनुप मावई की सराहनीय भूमिका रही है ।
