गुना में संदिग्ध ‘हवाला डील’: 1 करोड़ की नकदी पकड़ी, 20 लाख लेकर छोड़ा — IPS के फोन के बाद पैसे लौटाने का आरोप

0
Spread the love

*गुना में संदिग्ध ‘हवाला डील’: 1 करोड़ की नकदी पकड़ी, 20 लाख लेकर छोड़ा — IPS के फोन के बाद पैसे लौटाने का आरोप*

 

*NH-46 पर चेकिंग के दौरान पकड़ी गई स्कॉर्पियो, थाना स्तर पर ‘सेटलमेंट’ की चर्चा, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप*

 

गुना। मध्यप्रदेश के गुना जिले में एक बार फिर संदिग्ध हवाला लेन-देन और पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े हो गए हैं। गुना के धरनावदा थाना क्षेत्र में सिवनी जैसे कथित कांड की तर्ज पर नया मामला सामने आया है, जहां पुलिस पर 1 करोड़ रुपए की नकदी में से 20 लाख रुपए लेकर वाहन को छोड़ने का आरोप लगा है।

कैसे हुआ पूरा मामला

बताया जा रहा है कि गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात नेशनल हाईवे-46 पर रूठियाई चौकी के पास वाहन चेकिंग के दौरान गुजरात नंबर (GJ 05 RK 9351) की स्कॉर्पियो को रोका गया। तलाशी में गाड़ी से करीब 1 करोड़ रुपए कैश मिलने की बात सामने आई।

साइड में ले जाकर ‘डील’!

सूत्रों के मुताबिक, गाड़ी को सड़क किनारे ले जाकर पुलिस और कारोबारी के बीच ‘सेटलमेंट’ हुआ। आरोप है कि 20 लाख रुपए में मामला तय किया गया, जिसके बाद पुलिस ने करीब 80 लाख रुपए वापस कर दिए और वाहन को जाने दिया।

IPS के फोन से पलटा मामला

मामले ने तब नया मोड़ लिया, जब गुजरात के एक IPS अधिकारी का फोन आने की चर्चा सामने आई। बताया जा रहा है कि इसके बाद पुलिस ने पहले लिए गए 20 लाख रुपए भी वापस कर दिए, जिससे पूरे घटनाक्रम पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

वरिष्ठ अधिकारियों को नहीं दी गई जानकारी

शुरुआती जानकारी के अनुसार, इतनी बड़ी नकदी की बरामदगी की सूचना उच्च अधिकारियों तक नहीं पहुंचाई गई। पूरा ‘खेल’ थाना स्तर पर ही किए जाने की बात सामने आ रही है।

SP ने क्या कहा

गुना के पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में है, हालांकि अभी तक कोई औपचारिक शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। गाड़ी मालिक द्वारा भी घटना से इनकार किया गया है, लेकिन मामले की जांच कराई जा रही है। ग्वालियर से वरिष्ठ अधिकारी भी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

बढ़ते सवाल

बिना सूचना इतनी बड़ी रकम कैसे छोड़ी गई?

क्या वाकई थाना स्तर पर हुआ ‘सेटलमेंट’?

IPS के फोन के बाद कार्रवाई क्यों बदली?

इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर पुलिस की कार्यप्रणाली और पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सभी की नजर जांच रिपोर्ट पर टिकी है।sunil sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481