नववर्ष का भव्य स्वागत
संशोधित प्रकाशनार्थ
नववर्ष आयोजन समिति राजगढ़ द्वारा लगातार 16वें वर्ष पर “नववर्ष विक्रम संवत 2083” के प्रथम दिन गुड़ी पड़वा पर सूर्योदय प्रातः 6 बजकर 21 मिनिट (राजगढ़ का स्थानीय सूर्योदय समय) पर सूर्य की पहली किरण के साथ “सूर्य भगवान को अर्ध्य देकर” सूर्य और माँ नेवज मैया की शंख, घंटीया, डोल ढमाके और आतिशबाजी के साथ आरती करके नववर्ष का भव्य स्वागत किया जाएगा,,,,
नववर्ष आयोजन समिति राजगढ़ अध्यक्ष साकेत शर्मा द्वारा बताया पूरे इस अवसर वर्षभर निरोगी रहने के लिए नीम, मिश्री और कालीमिर्च का प्रसाद वितरित किया जाएगा,
साथ ही श्री साकेत शर्मा ने सभी से विनम्र आग्रह किया है कि गुड़ी पड़वा दिनांक 19 मार्च 2026 को प्रातः 6 बजे पर स्थान नेवज तट छोटा पुल राजगढ़ पर अपने जलपात्र के साथ अवश्य सपरिवार पधारे,,,
