ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा गिरोह का पर्दाफाश — 05 आरोपी गिरफ्तार, 06 मोबाइल जप्त, लाखों रुपये का डिजिटल लेन-देन उजागर

0
Spread the love

 

जिला भोपाल (देहात) पुलिस

थाना – ईटखेड़ी

दिनांक – 25.04.2026

 

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा गिरोह का पर्दाफाश — 05 आरोपी गिरफ्तार, 06 मोबाइल जप्त, लाखों रुपये का डिजिटल लेन-देन उजागर

 

🔹 05 शातिर सटोरिए गिरफ्तार

🔹 ऑनलाइन आईडी के माध्यम से संचालित हो रहा था सट्टा नेटवर्क

🔹 06 मोबाइल फोन जप्त, सभी में सक्रिय सट्टा आईडी

🔹 विभिन्न आईडी में लाखों रुपये का बैलेंस व लेन-देन दर्ज

🔹 कपड़ों की दुकान की आड़ में चल रहा था अवैध कारोबार

🔹 गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी

 

जिला भोपाल (देहात) में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश हेतु पुलिस अधीक्षक श्री रामशरण प्रजापति के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत भोपाल देहात पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. नीरज चौरासिया के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी ईटखेड़ी सुश्री मंजू चौहान के नेतृत्व में अपराध/सायबर शाखा टीम द्वारा सटीक कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा गिरोह का भंडाफोड़ किया गया।

घटना का विवरण

मुखबिर सूचना पर कस्बा ईटखेड़ी में दबिश दी गई, जहां मुख्य आरोपी पलाश ठाकुर को गिरफ्तार किया गया। उसके मोबाइल की जांच में “silverbhai.com” पोर्टल पर सट्टा आईडी सक्रिय पाई गई, जिसमें ₹2,51,550/- का बैलेंस दर्ज था।

पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर सट्टा संचालन करना स्वीकार किया, जिसके आधार पर अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों के मोबाइल में उपलब्ध सट्टा बैलेंस

पलाश ठाकुर – ₹2,51,550/-

सलमान खान – ₹24,698/-

अतुल माली – ₹2,98,264/-

अनिकेत प्रजापति – ₹0/- (आईडी सक्रिय)

राजेश मेहरा – ₹1,04,786/-

 

➡️ सभी आरोपियों के मोबाइल फोन में ऑनलाइन सट्टा आईडी संचालित पाई गई तथा लाखों रुपये के लेन-देन का डिजिटल रिकॉर्ड मिला है । सभी आरोपीगणों का निवास थाना ईटखेडी है।

 

गिरोह का modus operandi

आरोपी “SILVERBHAI” पोर्टल के माध्यम से सट्टा आईडी बनाकर अन्य लोगों को जोड़ते थे, उनसे रुपये लेकर क्रिकेट मैचों पर दांव लगवाते थे तथा कमीशन के रूप में अवैध लाभ अर्जित करते थे।

मुख्य आरोपी द्वारा कपड़ों की दुकान की आड़ में इस अवैध कारोबार को संचालित किया जा रहा था।

जब्ती

नगद: ₹17,615/-

06 मोबाइल फोन (Realme, Redmi, Vivo)

कुल जब्ती मूल्य: ₹1,37,615/-

अपराध पंजीयन

आरोपियों के विरुद्ध थाना ईटखेड़ी में धारा 4(क) सट्टा अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक का संदेश

पुलिस अधीक्षक श्री रामशरण प्रजापति ने स्पष्ट किया है कि जिले में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऑनलाइन सट्टा/जुए में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोरतम वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

सराहनीय भूमिका

उप निरीक्षक हरीशंकर वर्मा (थाना प्रभारी परवलिया), सउनि पर्वत सिंह, प्रधान आरक्षक सतीश जाट, योगेश मिश्रा, मुश्ताक अहमद एवं आरक्षक योगेश भावसार, रुपेंद्र चौहान की सराहनीय भूमिका रही।

भोपाल देहात पुलिस आमजन से अपील करती है कि ऑनलाइन सट्टा/जुए से दूर रहें एवं ऐसी गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

“सुरक्षा, सेवा एवं विश्वास”

Igp Bhopal Rural

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481