कॉम्बिंग गश्त – फार्म हाउसों पर पुलिस का सघन सर्च अभियान

भोपाल (देहात) पुलिस
कॉम्बिंग गश्त – फार्म हाउसों पर पुलिस का सघन सर्च अभियान
पुलिस अधीक्षक भोपाल (देहात) श्री रामशरण प्रजापति के निर्देशन में जिले में फरार अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु दिनांक 25-26 अप्रैल 2026 की रात्रि में ईटखेड़ी संभाग में कॉम्बिंग गश्त एवं फार्म हाउस सर्चिंग अभियान चलाया गया।
यह विशेष अभियान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. नीरज चौरसिया, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस ईटखेड़ी सुश्री मंजू चौहान एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बिलखिरिया श्रीमती अंतिमा समाधिया के मार्गदर्शन में संचालित किया गया। अभियान में थाना प्रभारी ईटखेड़ी, परवलिया सड़क, सूखी सेवनिया, बिलखिरिया के साथ साथ रक्षित केंद्र भोपाल देहात की पुलिस टीमों ने संयुक्त रूप से सक्रिय सहभागिता की।
अभियान की विशेषताएं:
रातभर चला सघन सर्च ऑपरेशन
थाना ईटखेड़ी क्षेत्र के 22 एवं परवलिया सड़क क्षेत्र के 09 फार्म हाउसों की गहन चेकिंग
संदिग्ध व्यक्तियों एवं निगरानी बदमाशों की सघन तलाश
प्रत्येक गतिविधि पर पुलिस की कड़ी एवं सतर्क निगरानी
पुलिस टीमों द्वारा फार्म हाउसों पर पहुंचकर हर कोने की बारीकी से जांच की गई तथा संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गई। इस व्यापक कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप की स्थिति निर्मित हुई एवं क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल और अधिक सुदृढ़ हुआ।
पुलिस का संदेश:
किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अपराधियों के विरुद्ध इसी प्रकार कठोर एवं निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।
अपील:
भोपाल देहात पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
Igp Bhopal Rural
