भारतीय ज्ञान परंपरा, पत्रकारिता और जनसंपर्क पर हाल ही प्रकाशित हुई किताब -Neraj omprakash

0
Spread the love

भारतीय ज्ञान परंपरा, पत्रकारिता और जनसंपर्क पर हाल ही प्रकाशित हुई मेरी किताब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेन्द्र फडणवीस जी को भेंट की. इसी दौरान उन्होंने पावर आफ वन प्रकाशन के मार्च अंक का भी उन्होनें अवलोकन किया. साथ ही महाराष्ट्र में पत्रकारिता के कीर्ति-कलश लोकमत मीडिया समूह के प्रमुख श्रीयुत बाबूजी विजय जी दर्डा (राज्यसभा सांसद 1998-2016) से भी भेंट का अवसर मिला . आ. दर्डा जी ने सस्नेह पुस्तक गृहण की लेकिन मुझे खाली हाथ नहीं जाने दिया तथा मुझे लोकमत समूह के महत्वपूर्ण प्रकाशन “राम रसायन” पढ़ने को दिया. हमारे प्रिय देवा भाऊ यानि देवेन्द्र फडणवीस जी ने अपनी व्यस्तता के वावजूद समय निकाला ठीक उसी तरह बाबूजी दर्डा जी के मूल्यवान समय में से मिले सानिध्य की तस्वीरें अपने मित्रों और शुभचिन्तकों के अवलोकनार्थ प्रस्तुत हैं. देश के ख्यातिनाम मंत्री आदरणीय श्री नितिन जी गडकरी के शुभ हाथों इस पुस्तक का बीते ही दिनों लोकार्पण हुआ था. देवेन्द्र जी के यहां मेरे साथ अविशा प्रकाशन के साहित्यसेवी अविनाश बागड़े जी भी मौजूद रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *