अगम जैन पुलिस अधीक्षक छतरपुर के 2 साल बेमिसाल छतरपुर मध्य प्रदेश

0
Spread the love

अगम जैन पुलिस अधीक्षक छतरपुर के 2 साल बेमिसाल
छतरपुर मध्य प्रदेश
वर्ष 2024 में लोकसभा चुनाव घोषणा के साथी झाबुआ से पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन जी को पुलिस अधीक्षक अमित सांघी के डीआईजी पद पर पदोन्नति हो जाने पर वह ग्वालियर स्थानांतरित स्थित हो गए उनके स्थान पर 15 मार्च 2024 को पुलिस विभाग द्वारा आदेश जारी किया गया 16 मार्च 2024 को उन्होंने छतरपुर जिले का पुलिस अधीक्षक का पदभार ग्रहण किया उस समय छतरपुर जिले में अपराधों की संख्या पिछले वर्षों की तुलना में अधिक होने के कारण पुलिस अधीक्षक के लिए छतरपुर में कानून व्यवस्था चुनौती थी लेकिन उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद ही सबसे पहले पुलिस प्रशासनिक अधिकारी प्रधान आरक्षक आरक्षकों की अलग-अलग समीक्षा बैठक करते हुए अपने झाबुआ जिले के अनुभव शेयर करते हुए नए सिरे से पुलिस प्रशासन चलाने का संकल्प लिया । मधुर वाणी देशसेवा जनता और मीडिया के बीच लोकप्रिय बने रहते हैं विभाग या कर्मचारी के जन्म उत्सव अनुकंपा नियुक्ति और विदाई पार्टी जैसे कार्यक्रम उनकी एक अलग पहचान बनाई है ।
छतरपुर जिला पुलिस के लिए सबसे संवेदनशील जिला रहा और यहां पर कोतवाली छतरपुर में सांप्रदायिकता सद्भाव बिगड़ने के लिए बहुत बड़ा प्रयास किया गया उसे समय पुलिस अधीक्षक और प्रशासन की परीक्षा हुई इस मामले को किसी तरह से पुलिस प्रशासन ने अपराधी यो समाज विरोधी तत्वों को कानून के दायरे में न्यायालय तक ले जाने का प्रयास किया ।
भारत का धार्मिक स्थान बागेश्वर धाम बालाजी पीठाधीश्वर पंडित श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी सनातन धर्म हिंदू राष्ट्र जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे को लेकर के देश में जागृति की महाशिवरात्रि पर 2025 पर भारत के प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रपति महोदय का आगमन छतरपुर जिले के लिए एक हफ्ते में बहुत बड़ी चुनौती और प्रशासन की परीक्षा थी लेकिन सूझबूझ और सफलता के साथ उन्होंने निष्कलंक कार्यक्रम को सफल बनाने में सफलता मिली जिसके लिए पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन जी ने छतरपुर जिले की जनप्रतिनिधियों नागरिकों मीडिया बंधु और अपने पुलिस बाल प्रशासन के प्रति धन्यवाद भी दिया क्योंकि सभी की जिम्मेदारी स्वीकार करके सफल बनाने में सहभागिता होती है
छतरपुर जिले में 2 वर्ष के अंदर सामाजिक समरसता ,शिक्षा संस्कृति, नशा मुक्ति वाहन दुर्घटना पर्यावरण संरक्षण बेटियों की सुरक्षा, वाहन दुर्घटना रोकने के लिए जगह-जगह पुलिस सुरक्षा चौकियों स्थापित की बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक कानून की जानकारी और जागरूकता । बुजुर्गों का सम्मान सम्मानित नागरिकों के प्रति जन संवाद गांव गांव पहुंचकर पुलिस की चौपाल यह साबित करती है कि छतरपुर पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन जी सरल सहज और कानून का अद्भुत ज्ञान रखने वाले साहसी कर्तव्य निष्ठा से ईमानदारी से पुलिस और प्रशासन के बीच तालमेल बनाकर कानून के दायरे में लोगों को न्याय दिलाने में और पुलिस की सभी स्वच्छ और साफ रखने में पूर्ण प्रयास किया । छतरपुर जिले में । छतरपुर जिले मे हत्या डकैती बलात्कार लूट चौरियों के अपराधों में अन्य वर्षो की अपेक्षा बहुत काम अपराध हुए हैं 1 वर्ष से 20 वर्षों तक के फरार अपराधियों की गिरफ्तारी चालान पेश करना सजा दिलवाने जैसे महत्वपूर्ण काम पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में छतरपुर पुलिस ने किए हैं जिससे पुलिस अधीक्षक भोपाल में सम्मान भी किया गया है
बुंदेलखंड क्षेत्र के समाजसेवी 46 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में वेदाग छवि बनाने वाले समाजसेवी संतोष गंगेले कर्मयोगी द्वारा अच्छे काम करने के लिए मानवता और कानून के दायरे में न्याय प्रदान करने वाले प्रशासनिक अधिकारियों समाजसेवियों का सम्मान करते रहे, किसी को लेकर के उन्होंने आज 16 मार्च 2026 को जिले के वरिष्ठ पत्रकार श्री राधे यादव श्री लक्ष्मी नारायण शर्मा श्री अंजुल त्रिपाठी श्री संतोष श्रीवास जी को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक पुष्पमाला पहनाकर स्वागत अभिनंदन सम्मान किया इस अवसर पर बुंदेली संस्कृति में श्रीफल शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया मिष्ठान खिलाया और संपूर्ण स्टाफ को मिष्ठान वितरण किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed