भ्रष्टाचार के आरोप के बाद बड़ी कार्रवाई: गुणवंत सेवतकर से छिना वित्त विभाग का प्रभार

0
Spread the love

*भ्रष्टाचार के आरोप के बाद बड़ी कार्रवाई: गुणवंत सेवतकर से छिना वित्त विभाग का प्रभार*

 

*भोपाल: नगर निगम भोपाल में लोकायुक्त की कार्रवाई के बाद प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। भ्रष्टाचार का प्रकरण दर्ज होने के बाद अपर आयुक्त गुणवंत सेवतकर पर गाज गिरी है। प्रशासन ने उनसे वित्त विभाग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी वापस ले ली है।*

 

*मुकेश शर्मा को मिली नई जिम्मेदारी*

 

नगर निगम आयुक्त द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अब वित्त विभाग का प्रभार अपर आयुक्त मुकेश शर्मा को सौंपा गया है। ज्ञात हो कि सेवतकर के खिलाफ लोकायुक्त में मामला दर्ज होने के बाद से ही उन पर कार्रवाई की तलवार लटक रही थी। निष्पक्ष जांच और वित्तीय पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया गया है।sabhar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *