माध्यमिक शिक्षा मंडल का लोगो (मोनो) का उपयोग कर, टेलीग्राम पर ग्रुप बनाकर बच्चो को 10वी 12वी का पेपर देने का झांसा देकर रूपये ऐंठने वाले आरोपी को सायबर क्राईम ब्रांच भोपाल ने राजगढ से किया गिरफ्तार ।
साइबर क्राइम ब्रांच भोपाल
माध्यमिक शिक्षा मंडल का लोगो (मोनो) का उपयोग कर, टेलीग्राम पर ग्रुप बनाकर बच्चो को 10वी 12वी का पेपर देने का झांसा देकर रूपये ऐंठने वाले आरोपी को सायबर क्राईम ब्रांच भोपाल ने राजगढ से किया गिरफ्तार ।
• Mp Board Paper leak के नाम से टेलीग्राम पर बनाते है ग्रुप
• आरोपी टेलीग्राम ग्रुप @mpboardpaperleakkkk नाम से चलाता है।
• बच्चो को 10वी 12वी का पेपर देने का झांसा देकर डलवाते है फर्जी खातो मे रुपये
• रुपये लेने के बाद बच्चो को करते है गुमराह, देते है सेम्पल पेपर
• टेलीग्राम पर बच्चो को झांसे मे लेने के लिए करते है माध्यमिक शिक्षा मंडल के लोगो (मोनो) और नाम का प्रयोग ।
भोपाल:- दिनांक 13/03/2025 – पुलिस आयुक्त(CP) श्रीमान संजय कुमार, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) श्रीमान डां मोनिंका शुक्ला एवं पुलिस उपायुक्त (DCP) अपराध – श्री अखिल पटेल, अति. पुलिस उपायुक्त(Add DCP) श्री शैलेंद्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन में एवं सहायक पुलिस आयुक्त(ACP) सायबर श्री सुजीत तिवारी के दिशा निर्देशन में सायबर क्राईम ब्रान्च जिला भोपाल की टीम द्वारा माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल के लोगो (मोनो) एवं नाम का उपयोग कर टेलीग्राम ग्रुप बनाकर बच्चो को 10वी,12वी का पेपर देने के नाम पर झांसे मे लेकर फर्जी खाते मे रुपये डलवाने वाले आरोपी को सायबर क्राईम ब्रांच भोपाल ने खुजनेर जिला राजगढ से किया गिरफ्तार।
घटनाक्रम :- अपराध क्र.10/26 धारा – 318(4),319(2)BNS 66(C) 66(D) IT ACT की विवेचना थाना क्राइम ब्रांच जिला भोपाल द्वारा की जा रही थी, जिसमे माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल के लोगो (मोनो) एवं नाम का उपयोग कर टेलीग्राम ग्रुप बनाकर बच्चो को 10वी,12वी का पेपर देने के नाम पर झांसे मे लेकर पैसे डलवाते है जिसको गंभीरता से लेते हुये त्वरित कार्यवाही प्रारंभ की गई।
तरीका वारदात:- आरोपी व्दारा टेलीग्राम एप पर MP Board Paper Leak नाम का प्रयोग कर टेलीग्राम ग्रुप – @mpboardpaperleakkkk बनाकर उसमे 10वी,12वी के बच्चो को वार्षिक परीक्षा के प्रश्न पत्र उपलब्ध कराने का झांसा देकर 500/-रू,1000/- मे खातो मे रुपये देने पर प्रायवेट ग्रुप मे एड कर प्रश्न पत्र उपलब्ध कराने का झांसा देकर पैसे लिए जा रहे है। ये रुपये टेलीग्राम के माध्यम से प्राप्त फर्जी खातो मे क्यू आर कोड के माध्यम से लिए जा रहे है।
पुलिस कार्यवाही:- सायबर क्राईम जिला भोपाल की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही कर मैदानी स्तर पर प्राप्त साक्ष्यो एंव तकनीकी एनालिसिस के आधार पर , टेलीग्राम एप पर @mpboardpaperleakkkk का ग्रुप बना कर धोखाधडी करने वाले 01 आरोपी को ग्राम खुजनेर जिला राजगढ से गिरफ्तार किया गया । जिससे अपराध में प्रयुक्त 01 मोबाईल फोन , 02 सिमकार्ड जप्त किया गया।
पुलिस टीम:- थाना प्रभारी निरी.अशोक मरावी, निरी. सुरेश फरकले, उनि अंकित नायक ,सउनि पी.चिन्ना राव, प्र.आर. आदित्य साहू, आर.3117 आशीष मिश्रा आर.4088 सूरज पारा , आर. 3718 बिजेन्द्र जाट।
-: नाम आरोपीगण:-
क्रं. नाम आरोपी शिक्षा अपराध में भूमिका
1. अरुण मालवीय पिता घनश्याम मालवीय उम्र-22 साल नि.वार्ड न.-14 मालवीय महोल्ला खुजनेर जिला राजगढ
11वी टेलीग्राम ग्रुप बनाकर बच्चो को पेपर देना का झांसा देकर पैसे फर्जी खातो मे रुपये डलवाना।
नोटः- सायबर काईम संबंधित घटना घटित होने की सूचना भोपाल सायबर क्राइम के हेल्पलाइन नम्बर 9479990636 अथवा राष्ट्रीय हेल्पलाईन नंबर 1930 पर दे।
