अशोकनगर में विधानसभा अध्यक्ष के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, नरेंद्र सिंह तोमर सुरक्षित

0
Spread the love

अशोकनगर में विधानसभा अध्यक्ष के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, नरेंद्र सिंह तोमर सुरक्षित

अशोकनगर। मंगलवार शाम अशोकनगर-देहरदा मार्ग पर जंघार गांव के पास मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के काफिले की दो गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसा निर्माणाधीन सड़क के किनारे पड़े गिट्टी के ढेर के कारण हुआ।

जानकारी के अनुसार काफिला ईसागढ़ से देहरदा की ओर जा रहा था। इसी दौरान सड़क निर्माण कार्य के चलते किनारे पड़े गिट्टी के ढेर से काफिले में पीछे चल रही पीएसओ (PSO) की गाड़ी अनियंत्रित होकर टकरा गई। पीएसओ वाहन के अचानक रुकने से उसके पीछे चल रही फॉलो गाड़ी भी उससे जा भिड़ी।

हादसे में दोनों वाहनों को नुकसान पहुंचा है, लेकिन राहत की बात यह रही कि विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर सहित काफिले में मौजूद सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी को भी चोट नहीं आई।

घटना के बाद काफिले को कुछ देर के लिए रोका गया, जिसके बाद स्थिति सामान्य होने पर काफिला आगे के लिए रवाना हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481