भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल की सुपुत्री सुरभि खण्डेलवाल के निधन पर मंत्रीगण, सांसद, विधायक एवं जनप्रतिनिधियों ने जताया शोक

0
Spread the love


भोपाल। भारतीय जनता पार्टी भोपाल के जिलाध्यक्ष श्री रविन्द्र यति ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल की सुपुत्री सुश्री सुरभि खण्डेलवाल का बुधवार को दुखद निधन हो गया। वे एक स्पेशल चाइल्ड थीं तथा लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं।
सुश्री सुरभि खण्डेलवाल के निधन पर प्रदेश शासन के मंत्रीगण, सांसद, विधायक, महापौर, भोपाल जिलाध्यक्ष, जिला संगठन प्रभारी एवं भाजपा जिला पदाधिकारियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
सभी जनप्रतिनिधियों ने अपने शोक संदेश में कहा कि बीमारी के कारण उनका असमय निधन अत्यंत पीड़ादायक है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें। उन्होंने कहा कि इस कठिन घड़ी में पूरा भाजपा परिवार प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल एवं उनके परिवार के साथ खड़ा है।
राजेन्द्र गुप्ता
जिला मीडिया प्रभारी, भाजपा भोपाल
मो. 9826056796

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481