100 दिवस सें अधिक सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों का प्रमुखता से करें निराकरण – संभागायुक्त श्री सिंह 

0
Spread the love

100 दिवस सें अधिक सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों का प्रमुखता से करें निराकरण – संभागायुक्त श्री सिंह

 

खाद्य आपूर्ति अधिकारी विदिशा को दिया गया कारण बताओ नोटिस

 

समय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित

 

संभागायुक्त श्री संजीव सिंह ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि संभाग के सभी जिलों में सीएम हेल्पलाइन में लंबित 100 दिवस से अधिक शिकायतों पर सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए खाद्य आपूर्ति अधिकारी विदिशा को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सभी जिलों के सीएम हेल्पलाइन प्रभारी एडीएम को प्रत्येक सप्ताह राजस्व संबंधी शिकायतों का रिव्यू कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इसके साथ स्वास्थ्य विभाग विदिशा की लंबित शिकायतों पर सख्त नाराजगी व्यक्त की।

 

किसान सम्मान निधि एवं प्राकृतिक आपदा राहत वितरण राशि के प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण न करने वाले तहसीलदारों को कारण बताओं नोटिस जारी कर आगामी कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए गए। बैठक में विदिशा जिले की लंबित शिकायतों के लिए राजस्व उपायुक्त श्रीमती किरण गुप्ता को विदिशा जिले में राजस्व अधिकारियों की बैठक कर शिकायतों के निराकरण करने के निर्देश दिए।

 

संभागायुक्त श्री सिंह ने कलेक्टर्स – कमिश्नर्स कॉन्फ्रेंस के कृषि एवं एलाइड विभागों की समीक्षा करते हुए कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, उद्यानिकी, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसान कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत भोपाल संभाग के सभी जिलों में कृषि एवं एलाइड विभागों के फसलों, उद्यानिकी क्लस्टर के अंतर्गत भोपाल जिले में प्याज, लहसुन, सब्जी मसाला क्षेत्र विस्तार का 400 हेक्टेयर रकबा, विदिशा, सीहोर, रायसेन में टमाटर, प्याज, लहसुन क्षेत्र विस्तार का 600 हेक्टेयर रकबा एवं राजगढ़ में संतरा क्षेत्र विस्तार के रकबे का डीपीआर प्रारूप तैयार कर वर्ष 2026-27 के लक्ष्य निर्धारित करें। इसके साथ ही प्याज, लहसुन एवं टमाटर की पोस्ट हार्वेस्टिंग देश की बेहतरीन तकनीक, संबंधित रिसर्च इंस्टीटयूट भ्रमण करें एवं विस्तृत अध्ययन कर कार्य योजना की रिपोर्ट प्रस्तुत करे।

 

उन्होंने कहा कि किसान सम्मान निधि, राजस्व प्रकरणों दर्ज नामातंरण, बंटवारा, सीमांकन के प्रकरणों को अधिकारी प्रो-एक्टिव होकर तय समय में निराकृत करें एवं संकल्प से समाधान अभियान अंतर्गत सभी अधिकारी विभागीय योजनाओं से लाभांवित करें।

 

संभागायुक्त श्री सिंह ने कलेक्टर्स – कमिश्नर्स कांफ्रेंस के बिंदुओं पर अधिकारियों से प्राथमिकता से कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने किसान कल्याण वर्ष 2026 के दृष्टिगत किसान एवं कल्याण विभाग, उद्यानिकी, पशुपालन, एवं मत्स्य पालन विभाग को विभिन्न योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा से मकान क्षति, पशु हानि संबंधी प्रकरणों में आर्थिक सहायता राशि देने का कार्य समय से करें।

 

बैठक में संयुक्त आयुक्त (विकास) डॉ. विनोद यादव, उपायुक्त राजस्व श्रीमती किरण गुप्ता, संयुक्त संचालक श्रीमती नकी जहां कुरैशी, संयुक्त संचालक मत्स्य श्रीमती शशि गोलाइच, संयुक्त संचालक पशुपालन विभाग श्री सुनील परनाम, संभागीय, संयुक्त संचालक उद्यानिकी श्रीमती जयमाला सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

CM Madhya Pradesh

Department of Agriculture, Madhya Pradesh

Department of Animal Husbandry, Madhya Pradesh

Department of Fisheries, Madhya Pradesh

Department of Horticulture, Madhya Pradesh

Directorate of Health Services, Madhya Pradesh

Jansampark Madhya Pradesh

#Bhopal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481