सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह

सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह
पुलिस दूरसंचार मुख्यालय, भोपाल में पुलिस अधीक्षक (रेडियो) भोपाल जोन श्री नरेंद्र शाक्य जी को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई।
इस अवसर पर विशेष पुलिस महानिदेशक (दूरसंचार) श्री संजीव शमी एवं उप पुलिस महानिरीक्षक (दूरसंचार) श्री आशुतोष प्रताप सिंह तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।
सभी ने पुलिस अधीक्षक (रेडियो) भोपाल जोन श्री नरेंद्र शाक्य जी के समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट सेवाओं को याद करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ दीं।
हम पुलिस अधीक्षक (रेडियो) श्री नरेंद्र शाक्य जी के सफल सेवाकाल हेतु उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करते हैं।
