थाना ऐशबाग ने गौवंश के मामले में 5000 रूपये के ईनाम उदघोषित फरार आरोपी को देशी पिस्टल व 04 जिंदा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

0
Spread the love
          भोपाल शहर में कानून व्यावस्था को मद्देनजर रखते हुए अपराध में फरार आरोपियो एवं संदिग्धो की तलाश हेतु वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशन में टीम का गठन कर आरोपियो की धडपकड हेतु टीम को लगाया गया।
घटना का विवरण-     दिनांक 10/02/2026 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई एक व्यक्ति जो काले रंग के कपड़े पहने है पुष्पा नगर पार्किंग ग्राउंड के पास अवैध देशी पिस्टल लिये घूम रहा है। मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर बताये हुलिया के व्यक्ति दिखा जो पुलिस को देखकर पार्किंग ग्राउंड के अंदर बस के पीछे छिप गया जिसे हमराह स्टाफ व राहगीर गवाहानों की मदद से घेराबंदी कर पकड़ा नाम व पता पूछा तो उसने अपना नाम मोहम्मद अमन पिता मोहम्मद जब्बार उम्र 25 साल नि. म.न. 09 गली नं. 02 कम्मू का बाग ऐशबाग भोपाल का होना बताया जिसकी जामा तलाशी लेने पर एक देशी पिस्टल व 04 नग जिन्दा कारतूस मिले उक्त व्यक्ति से देशी पिस्टल व जिंदा कारतूस के संबंध में वैध दस्तावेज नही बताये गये । आरोपी का कृत्य धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का पाया जाने से अप.क्र. 47/26 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
        पुलिस टीम द्वारा तत्काल प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए तत्काल टीम तैयार कर आरोपी की तस्दीक कर कार्यवाही हेतु मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर पहुंचकर आरोपी की घैरा बंदी कर पकड़ा नाम व पता पूछा तो उसने अपना नाम मोहम्मद अमन पिता मोहम्मद जब्बार बताया जिसकी जामा तलाशी लेने पर एक देशी पिस्टल व 04 नग जिन्दा कारतूस मिले उक्त व्यक्ति से देशी पिस्टल व जिंदा कारतूस जप्त कर अप.क्र. 47/26 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। तथा आरोपी थाना के अन्य अप.क्र. 327/2025 धारा 4,5,9,11, म0प्र0 गौवंश वध प्रतिशेध अधिनियम ,3(5) बीएनएस में 5000 रूपये का उदघोषित फरारी इनामी आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
धर पकड में शामिल पुलिस टीम- निरीक्षक संदीप कुमार पवॉर ,उनि लक्ष्मण राई, प्रआर 1527 तनवीर खान, प्रआर 2864 हेमराज ,प्रआर 831 विजय कुमार तिवारी, प्रआर मोनिका प्रजापति,आर 1154 सुनील माधव, आर 4256 श्लोक पाठक , आर 3561 सुनील राजपूत, आर 4328 नीलेश पटेल की सराहनीय भूमिका रही।
गिरफ्तार आरोपीः-  मोह.अमन पुत्र मोह जब्बार  उम्र 28 वर्ष नि म.न. 09 ग.न. 2 कम्मू का बाग ऐशबाग
जप्तिः-  देशी पिस्टल व 04 नग जिंदा कारतूस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481