भोपाल पुलिस कमिश्नरेट द्वारा की गई कांबिंग गश्त में 283 स्थाई वारंटी एवं 125 गिरफ्तारी वारंटी समेत 408 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

0
Spread the love

भोपाल पुलिस, कमिश्नरेट🚔

आने वाले त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए भोपाल पुलिस कमिश्नरेट द्वारा की गई कांबिंग गश्त में 283 स्थाई वारंटी एवं 125 गिरफ्तारी वारंटी समेत 408 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

गंभीर मामलों में फरार आरोपी, पूर्व वाहन चोर, नकब्जन, जिला बदर समेत 21 अन्य आरोपियों को भी किया गया गिरफ्तार

आने वाले त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस कमिश्नर नगरीय पुलिस भोपाल श्री संजय कुमार द्वारा बदमाशों की धरपकड़ हेतु कांम्बिंग गश्त दिनांक 10-11/02/2026 की दरम्यानी रात्र आयोजित की गई। उक्त कांम्बिंग गश्त में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून/व्यवस्था श्री अवधेश गोस्वामी, पुलिस उपायुक्त जोन-2 श्री विवेक सिंह, पुलिस उपायुक्त आसुचना/सुरक्षा श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना, पुलिस उपायुक्त जोन-4 श्री मयूर खण्डेलवाल एवं समस्त अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त एवं थाना प्रभारी पुलिस कंट्रोल रूम में उपस्थित हुए, जिन्हे स्वयं पुलिस कमिश्नर श्री संजय कुमार द्वारा ब्रीफ कर फोर्स को रवाना किया गया।

भोपाल पुलिस समय-समय पर अपराधियों पर कड़ा नियंत्रण करने के लिये कांम्बिंग गश्त आयोजित करती रही है। इसी कड़ी में कमिश्नर प्रणाली के बाद यह 19वीं कांम्बिंग गश्त थी। उक्त कांम्बिंग गश्त मेें 8 अपराधी जो कि लंबीत गंभीर अपराधों में वांछित थे, उन्हे गिरफतार किया गया। थाना ऐशबाग पुलिस द्वारा गोवंश मामले में फरार 5000/- रूप्ये के ईनामी आरोपी मोहम्मद अमन पिता मोहम्मद जब्बार उम्र 25 साल निवारी मकान नंबर 9 गली नंबर 2 कम्मू का बाग ऐशबाग को गिरफतार किया गया है तथा थाना अशोका गार्डन पुलिस द्वारा 2000 रूप्ये के ईनामी बदमाश को गिरफतार किया गया है।

कांम्बिंग गश्त के दौरान निम्नलिखित कार्यवाही भी की गई है:-

283 स्थाई वारंटी

125 गिरफतारी वारंटी

121 जमानतीय वारंटी

5 पूर्व वाहन चोर पुलिस द्वारा पकड़े किये गये।

2 पूर्व नकबजन पकड़े गये है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

4 जिला बदर पकड़ें गये।

8 अपराधी पकडे़ जो कि लंबीत गंभीर अपराधों पर वांछित थे।

2 ईनामी बदमाश पकडें गये, जिन पर क्रमशः 5000/- एवं 2000/-रूप्ये का ईनाम उदघोषित था।

66 निगरानी बदमाशों को कांम्बिंग गश्त के दौरान चैक कर उनसे पूछताछ की गई।

 

कांम्बिंग गश्त के दौरान डीसीपी जोन-4 श्री मयूर खण्डेलवाल के नेतृत्व में 2 एडिशनल डीसीपी, 9 एसीपी, 20 टीआई एवं 400 के बल के द्वारा थाना निशातपुरा स्थित अमन काॅलोनी के कुख्यात ईरानी डेरे पर घेराबंदी कर दबिश दी गई। दबिश के दौरान बड़ी संख्या में ईरानी डेरे से अपराधी पकड़े जाने की सूचना है। पुलिस कार्यवाही अभी जारी है, जिसका विवरण कार्यवाही पूर्ण होने पर पृथक के जारी किया जायेगा। उक्त संबंध में पुलिस आयुक्त श्री संजय कुमार द्वारा आज शाम 5 बजे कमिश्नर कार्यालय में प्रेस वार्ता रखी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481