भाजपा प्रदेश कार्यालय सहित प्रदेश भर में एक फरवरी को केंद्रीय बजट का होगा लाइव प्रसारण

0
Spread the love

*भाजपा प्रदेश कार्यालय सहित प्रदेश भर में एक फरवरी को केंद्रीय बजट का होगा लाइव प्रसारण*
—————————————————–
*- भाजपा प्रदेश कार्यालय सहित प्रदेशभर में किया जाएगा केंद्रीय बजट का श्रवण*
*- 01 फरवरी से 15 फरवरी तक चलाया जाएगा “बजट प्रचार अभियान-2026”*

भोपाल, 31/01/2026। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा 01 फरवरी, रविवार को वर्ष 2026-27 का केंद्रीय बजट प्रस्तुत किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश कार्यालय सहित प्रदेश भर में मंडल स्तर पर स्क्रीन लगाकर रविवार को प्रातः 11 बजे से बजट के लाइव प्रसारण को देखने की व्यवस्था की गई है। प्रदेश कार्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेता, प्रदेश पदाधिकारी, कार्यकर्ता, आमजनों के साथ केंद्रीय बजट का श्रवण करेंगे।
*बजट प्रचार अभियान-2026 को लेकर प्रदेश स्तरीय टोली का गठन*
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने बजट के प्रचार-प्रसार को लेकर प्रदेश स्तरीय टोली का गठन किया है। पार्टी के प्रदेश महामंत्री श्री राहुल कोठारी को प्रदेश स्तरीय टोली का संयोजक, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री अखिलेश जैन, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष उषा अग्रवाल, सोशल मीडिया के प्रदेश संयोजक श्री सुयश त्यागी एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री राम गुर्जर को प्रदेश टोली का सह संयोजक बनाया है।
*जिलों में आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम*
भारतीय जनता पार्टी द्वारा केंद्रीय बजट के प्रचार-प्रसार के लिए 01 फरवरी से 15 फरवरी तक प्रदेशभर में “बजट प्रचार अभियान-2026” चलाया जाएगा। 2 फरवरी से 10 फरवरी के बीच प्रदेश, संभागीय मुख्यालयों एवं जिलों में केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री, केंद्रीय पदाधिकारी, प्रदेश अध्यक्ष, मध्यप्रदेश शासन के वित्त मंत्री एवं वरिष्ठ नेताओं द्वारा केंद्रीय बजट को लेकर पत्रकार-वार्ताएं आयोजित की जाएंगी। बजट के बाद विभिन्न वर्गों से सीधा संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से प्रदेशभर में युवा एवं विद्यार्थी संवाद, किसान संवाद, महिला संवाद, श्रमिक संवाद तथा व्यापारी संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख केंद्रों पर सांसद, विधायक, महापौर एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में स्थानीय कार्यक्रम एवं चौपाल आयोजित की जाएंगी। इसके अतिरिक्त प्रमुख नगरों में बजट पर पैनल डिस्कशन आयोजित किए जाएंगे, जिनमें वरिष्ठ नेता, केंद्रीय मंत्री एवं प्रमुख नीति-निर्माता सहभागिता करेंगे।

*(आशीष उषा अग्रवाल)*
प्रदेश मीडिया प्रभारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481