लम्बे समय से हत्या का प्रयास के प्रकरण में फरार शातिर ईनामी आरोपी गिरफ्तार
थाना मंगलवारा नगरीय पुलिस भोपाल
लम्बे समय से हत्या का प्रयास के प्रकरण में फरार शातिर ईनामी आरोपी गिरफ्तार
भोपाल शहर मे अपराधो मे नियंत्रण रखने, सम्पत्ती संबंधी अपराधो में शत् प्रतिशत मशरूका बरामद करने, फरार आरोपियो की धडपकड एवं अपराधो के निराकरण करने हेतु श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय श्री हरिनारायणा चारी मिश्र एवं श्रीमान अति. पुलिस आयुक्त श्री अवधेश गोस्वामी द्वारा निर्देशित किया गया है।
उक्त निर्देशो के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त महोदय जोन03, श्री अभिनव चौकसे, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन 03, श्रीमति शालिनी दीक्षित व सहायक पुलिस आयुक्त हनुमानगंज संभाग भोपाल श्री राकेश सिंह बघेल के निर्देशन मे थाना प्रभारी मंगलवारा, निरीक्षक अजय कुमार सोनी द्वारा टीम गठित कर तकनीकी साक्ष्य एवं मुखविर तंत्र विकसित करते हुए , हत्या के प्रयास के प्रकरण में लम्बे समय से फरार चल रहे ईनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई ।
घटना का संक्षिप्त विवरण – दिनांक 06.05.25 को फरियादी सेफ पिता अनवर खान उम्र 24 साल निवासी मनं.19 गली नं.02 छावनी रोड थाना मंगलवारा भोपाल की रिपोर्ट पर अप क्र 58/25 धारा 125,191(3) बीएनएस 25,27 आर्म्स एक्ट (इजाफा धारा 109,308(2),111(1) बीएनएस) का कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में दिनांक 08.01.26 को भारत टाकीज ब्रिज के पास मंगलवारा क्षैत्र मे आरोपी मोहम्मद शोएब उर्फ शोऐब खानूगाँव पिता मोहम्मद अब्दुल करीम उम्र 35 साल निवासी म.न.1948 आईपीसी स्कूल के पास डेयरी फार्म खानूगाँव थाना कोहेफिजा भोपाल को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी हेतु श्रीमान पुलिस उपायुक्त महोदय जोन 03 द्वारा 2000 रू के नगद ईनाम की उद्घोषणा जारी की गई थी। जिसे थाना मंगलवारा पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपी -. मोहम्मद शोएब उर्फ शोऐब खानूगाँव पिता मोहम्मद अब्दुल करीम उम्र 35 साल निवासी म.न.1948 आईपीसी स्कूल के पास डेयरी फार्म खानूगाँव थाना कोहेफिजा भोपाल
सराहनीय भूमिका – निरीक्षक अजय कुमार सोनी थाना प्रभारी मंगलवारा, उनि सुरेश सिंह, प्रआर.1185 संदीप बाथम,प्रआर.2993सतीश कुमार,आर.4617 शुभम परमार, आर.4697 दीवान सिंह, आर.4304 हिमांशु गुप्ता की उल्लेखनीय भूमिका रही ।
