थाना हबीबगंज भोपाल को मिली बड़ी सफ़लता, जिलाबदर बदमाश पुलिस गिरफ्त में

0
Spread the love

नगरीय पुलिस भोपाल थाना हबीबगंज

थाना हबीबगंज भोपाल को मिली बड़ी सफ़लता, जिलाबदर बदमाश पुलिस गिरफ्त में

शहर में नववर्ष को दृष्टिगत रखते हुए गंभीर घटनाओं पर नियंत्रण रखने तथा मुखबिर तंत्र विकसित कर अपराधों की रोकथाम व अपराधों पर नियंत्रण करने हेतु तथा जिलाबदर बदमाशों पर सतत निगरानी रखने हेतु पुलिस आयुक्त, नगरीय पुलिस भोपाल श्री हरिनारायणाचारी मिश्र एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, नगरीय पुलिस भोपाल श्री अवधेश गोस्वामी, पुलिस उपायुक्त जोन-1, नगरीय पुलिस भोपाल श्री अखिल पटेल , अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नगरीय पुलिस भोपाल श्रीमति नीतू ठाकुर, सहायक पुलिस आयुक्त नगरीय पुलिस हबीबगंज श्री उमेश तिवारी द्वारा समुचित निर्देश दिये गये हैं ।

घटना का संक्षिप्त विवरण- थाना हबीबगंज में दिनांक 28.12.2025 को आरोपी जिलाबदर बदमाश नीरज सिंह रघुवंशी उर्फ शुभम रघुवंशी पिता सतेन्द्र सिंह रघुवंशी उम्र 23 साल निवासी फ्लैट नं. एफ16, एफ 22 श्याम नगर थाना हबीबगंज भोपाल के भोपाल शहर में आये होने की सूचना मिलने पर आरोपी के संबध में जानकारी मिलने पर तकनीकी सहायता प्राप्त की गई जो आरोपी का श्याम नगर मल्टी में आया होना पाया जाने से पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपी नीरज सिंह रघुवंशी उर्फ शुभम रघुवंशी को श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय के आदेश क्र.पृ.क्रं./पु.आयु./जि.ब./76/ए/2025 दिनांक 4/12/2025 के पालन में 06माह की कालावधि के लिये जिला भोपाल एवं उससे लगे अन्य जिले विदिशा , सीहोर, राजगढ, रायसेन एवं नर्मदापुरम जिलों की राजस्व सीमाओं से बाहर चले जाने का निष्कासन आदेश के उल्लघंन पर गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्र 656/25 धारा 14,15 म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 ,223(A) बीएनएस में पंजीबद्ध कर आरोपी को माननीय न्यायालय पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया ।

गिरफ्तार किये गये आरोपी के नाम व पूर्व आपराधिक रिकॉर्डः –
1- नीरज सिंह रघुवंशी उर्फ शुभम रघुवंशी पिता सतेन्द्र सिंह रघुवंशी उम्र 23 साल निवासी फ्लैट नं. एफ16, एफ 22 श्याम नगर थाना हबीबगंज भोपाल
-:आपराधिक रिकार्डः-
क्रमांक अप.क्र. धारा अपराध का थाना
1. 850/2020 294,323,341,427,506,34 भादवि हबीबगंज
2. 17/2021 294,323,506,34 भादवि हबीबगंज
3. 68/2021 367, 34 IPC 25a Arms act थाना अजाक
4. 423/2021 294,323,324,506,34 भादवि हबीबगंज
5. 554/2021 394,34 भादवि हबीबगंज
6. 20/2024 363,366, भादवि, 11/12 पॉक्सो एक्ट शाहपुरा
7. 410/2024 115(2),137(2),351(3),64(2)(m),87 BNSS, 5L/6 pocso act हबीबगंज
8. 656/2025 223(A), 14,15 म.प्र.रा.सु.अधि. हबीबगंज

 

 

अनुसंधान में महत्वपूर्ण भूमिकाः- थाना प्रभारी निरीक्षक संजीब चौकसे, उप निरीक्षक अखिलेश त्रिपाठी,सउनि सुधाकर शर्मा,प्रआर आलोक शर्मा ,आर. 3422 रामनरेश, आर., आर अरविन्द यादव, आर राकेश भारद्वाज , आर सुष्पेन्द्र सिंह (तकनीकी) की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481