अनंत-राधिका की शादी 12 जुलाई को मुंबई में

0
Spread the love

मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी 12 जुलाई को होगी। शादी के फंक्शन 3 दिन चलेंगे। - Dainik Bhaskar

मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी 12 जुलाई को होगी। शादी के सभी फंक्शन मुंबई स्थित जियो वर्ल्ड सेंटर में होंगे। शादी के फंक्शन 3 दिन चलेंगे। 12 जुलाई को शादी होगी, 13 जुलाई को शुभ आशीर्वाद का कार्यक्रम होगा और 14 जुलाई को रिसेप्शन रखा गया है।

मीडिया रिपोर्ट में पहले कहा गया था कि यह शादी लंदन के लग्जरी होटल स्टोक पार्क में होगी। हालांकि भास्कर ने कन्फर्म किया था कि शादी मुंबई स्थित जियो वर्ल्ड सेंटर में ही होगी।

शादी से जुड़ा यह कार्ड देखिए..

जियो वर्ल्ड सेंटर में बॉलरूम की कैपेसिटी 3000 लोगों की
जियो वर्ल्ड सेंटर मुंबई के फेमस BKC (बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स) इलाके में है। यहां एक बॉलरूम है, जिसमें 3000 लोग एक साथ मौजूद रह सकते हैं। यह बॉलरूम जियो वर्ल्ड सेंटर के तीसरे फ्लोर पर 32,280 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है।

इस साल जनवरी में आमिर खान की बेटी आयरा का वेडिंग रिसेप्शन और मार्च में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता भी जियो वर्ल्ड सेंटर में हुई थी। इसके अलावा मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश की शादी भी जियो वर्ल्ड सेंटर में हुई थी। बारात अंबानी के मुंबई स्थित निवास एंटीलिया से निकली थी।

यह जियो वर्ल्ड सेंटर के अंदर की तस्वीरें हैं।
यह जियो वर्ल्ड सेंटर के अंदर की तस्वीरें हैं।

18.5 एकड़ में फैला है जियो वर्ल्ड सेंटर
जियो वर्ल्ड सेंटर कुल 18.5 एकड़ में फैला है। यह एक बिजनेस, कॉमर्स और कल्चरल डेस्टिनेशन है। जियो वर्ल्ड सेंटर में कल्चरल सेंटर (नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर) म्यूजिकल फाउंटेन, दुनिया के सभी बड़े ब्रांडों के रिटेल शोरूम, कैफे-रेस्टोरेंट्स, अपार्टमेंट्स और एक अत्याधुनिक कन्वेंशन सेंटर भी है। इसके अंदर जाने के लिए कई गेट भी हैं। हम कह सकते हैं कि जियो वर्ल्ड सेंटर अपने आप में एक अलग दुनिया है।

यह कल्चरल सेंटर के सामने की तस्वीर है। तस्वीर में म्यूजिकल फाउंटेन देखा जा सकता है।
यह कल्चरल सेंटर के सामने की तस्वीर है। तस्वीर में म्यूजिकल फाउंटेन देखा जा सकता है।

अनंत-राधिका का दूसरा प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन चल रहा
अनंत और राधिका की सेकेंड प्री वेडिंग सेरेमनी 29 मई से 1 जून तक इटली के पालार्मो में शुरू हो चुकी है। यह सेकेंड प्री-वेडिंग सेरेमनी क्रूज पर हो रही है, जिसका नाम ‘सेलिब्रिटी एसेंट’ है।

मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सेकेंड प्री-वेडिंग सेरेमनी 29 मई से शुरू हो चुकी है।
मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सेकेंड प्री-वेडिंग सेरेमनी 29 मई से शुरू हो चुकी है।

प्री वेडिंग सेरेमनी में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अनन्या पांडे, सारा अली खान, करण जौहर, इब्राहिम अली खान, करीना कपूर, करिश्मा कपूर, दिशा पाटनी, मनीष मल्होत्रा और सचिन तेंदुलकर समेत कई सेलेब्स शामिल हुए हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

गुजरात के जामनगर में हुआ था अनंत-राधिका का पहला प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन
इससे पहले गुजरात के जामनगर में अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन रखे गए थे। ये तीन दिन (1 मार्च से 3 मार्च) चले थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस प्री-वेडिंग फंक्शन पर 1200 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे। अनंत को जामनगर से विशेष लगाव है, इसलिए यह फंक्शन वहां स्थित रिलायंस टाउनशिप में रखा गया था।

पहले प्री-वेडिंग फंक्शन में राधिका ने अनंत के लिए डांस किया था।
पहले प्री-वेडिंग फंक्शन में राधिका ने अनंत के लिए डांस किया था।

इंटरनेशनल स्टार्स रिहाना और एकॉन ने भी यहां परफॉर्म किया था। बिजनेस, राजनीति और बॉलीवुड जगत के लगभग सारे बड़े लोगों का यहां जमावड़ा था। अंबानी फैमिली ने लोकल लोगों के लिए एक भोज का भी आयोजन कराया था। इसमें करीब 51 हजार लोगों को खाना खिलाया गया था। इसे अन्न सेवा का नाम दिया गया था।

इस वक्त तीनों खान्स ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई थी।
इस वक्त तीनों खान्स ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई थी।
पहले प्री-वेडिंग में महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे भी शरीक हुए थे।
पहले प्री-वेडिंग में महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे भी शरीक हुए थे।

2023 में हुई थी अनंत-राधिका की सगाई
अनंत और राधिका की सगाई साल 2023 में हुई थी। इस सगाई में बॉलीवुड की तमाम हस्तियां शामिल हुई थीं।

कौन हैं मुकेश अंबानी की होने वाली बहू राधिका मर्चेंट?
राधिका मर्चेंट बिजनेसमैन विरेन मर्चेंट की बेटी हैं। विरेन ADF फूड्स लिमिटेड के नॉन एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं। इसके अलावा वो ‘एन्कोर हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड’ कंपनी के CEO और वाइस चेयरमैन भी हैं। राधिका ने अपनी स्कूली शिक्षा कैथेड्रल और जॉन कॉनन स्कूल और मुंबई के इकोले मोंडियल वर्ल्ड स्कूल से पूरी की। उन्होंने राजनीति और अर्थशास्त्र में न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है।

कंपनी डायरेक्टर, क्लासिकल डांसर भी
ग्रेजुएशन के बाद राधिका इंडिया वापस आ गई थीं। वह अभी एनकोर हेल्थकेयर के बोर्ड में डायरेक्टर हैं। उन्हें ट्रैकिंग और स्विमिंग बहुत पसंद है। एक ट्रेंड इंडियन क्लासिकल डांसर भी हैं। राधिका ने मुंबई की श्री निभा आर्ट डांस अकादमी के गुरु भवन ठाकर के मार्गदर्शन में क्लासिकल डांसिंग की ट्रेनिंग ली है। जून 2022 में मुंबई में जियो वर्ल्ड सेंटर में राधिका के लिए अरंगेत्रम सेरेमनी होस्ट की गई थी। वहां बॉलीवुड सितारे पहुंचे थे।

मुकेश अंबानी (बाएं) और उनकी पत्नी नीता अंबानी (दाएं)। बीच में उनकी होने वाली बहू राधिका मर्चेंट।
मुकेश अंबानी (बाएं) और उनकी पत्नी नीता अंबानी (दाएं)। बीच में उनकी होने वाली बहू राधिका मर्चेंट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481