ग्वालियर सायबर क्राइम विंग की बड़ी कार्यवाही

0
Spread the love

ग्वालियर सायबर क्राइम विंग की बड़ी कार्यवाही

पुलिस ने दो फर्जी मैरिज कॉल सेंटरों का भंडाफोड़ कर भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जप्त कर 02 संचालिकाओं को अभिरक्षा में लिया

🔴 ठाठीपुर एवं द्वारिकाधीश मंदिर के पास संचालित दो फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा।
🔴 कॉल सेंटर से 20 युवतियां कार्यरत मिलीं, दो संचालिकाओं को पुलिस अभिरक्षा में लिया।
🔴 mypartnerindia.com व uniquerishtey.com वेबसाइट के माध्यम से की जा रही थी ठगी।
🔴 गूगल से लड़कियों के फोटो डाउनलोड कर ग्राहकों को दिखाकर कर रहे थे धोखाधड़ी।
🔴 इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मोबाइल, डेटा एवं दस्तावेज जप्त।
🔴 कॉल सेंटरों से देशभर में 1500 से अधिक लोगों से की गई ठगी, हर कॉल सेंटर की मासिक कमाई ढाई से तीन लाख, बैंक खातों की जांच जारी।

ग्‍वालियर। 23.12.2025। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर धर्मवीर सिंह,भापुसे के निर्देश पर अति0 पुलिस अधीक्षक (पश्चिम/अपराध) श्रीमती सुमन गुर्जर द्वारा क्राइम ब्रांच ग्वालियर की सायबर क्राइम विंग से बड़े सायबर क्राइम पर अंकुश लगाकर सायबर फ्रॉडों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी अनुक्रम में दिनांक 22.12.2025 ग्वालियर पुलिस को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि ठाठीपुर मयूर प्लाजा के पीछे एवं द्वारिकाधीश मंदिर के सामने दो फर्जी मैरिज कॉल सेंटर संचालित किये जा रहे हैं। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर के निर्देश पर अति0 पुलिस अधीक्षक (पश्चिम/अपराध) द्वारा सायबर क्राइम विंग को सूचना की तस्दीक कर त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशो के परिपालन में डीएसपी अपराध श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार, एसडीओपी बेहट श्री मनीष यादव के मार्गदर्शन में सायबर क्राइम प्रभारी निरी0 धर्मेन्द्र कुशवाह एवं थाना प्रभारी अपराध निरी0 अमित शर्मा के नेतृत्व में सायबर क्राइम विंग की टीम को उक्त सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु लगाया गया।

दिनांक 22.12.2025 को सायबर क्राइम प्रभारी निरी0 धर्मेन्द्र कुशवाह के नेतृत्व में उक्त सूचना पर से पुलिस की दो अलग-अलग टीमें बनाकर मौके पर जाकर देखा तो मयूर नगर स्थित फर्जी कॉल सेंटर संचालित किया जा रहा था, जिसमें करीब 13 युवतियां कार्य कर रही थी, जिनके द्वारा मोबाइल फोन के माध्यम से चेट व कॉल पर बात की जा रही थी। पुलिस की दूसरी टीम द्वारा द्वारिकाधीश मंदिर के सामने स्थित कॉल सेंटर पर जाकर देखा तो वहॉ पर 07 युवतियां कार्यरत थी, जिनके द्वारा भी चेट व बात की जा रही थी। पकड़े गये आरोपियों द्वारा बताया गया कि mypartnerindia.com व uniquerishtey.com नाम से वेवसाइट है, जिस पर जो भी इच्छुक व्यक्ति रजिस्टर्ड करते हैं उनकी डिटेल्स हमारे पास आ जाती है फिर उन व्यक्तियों को हमारी महिला कर्मचारियों से कॉल करवाते हैं व गूगल से किसी भी सुंदर लड़की का फोटो डाउनलोड़ करके कलांइट के अनुसार उसकी जाति व ग्राहक की उम्र के हिसाव से अपनी उम्र बताकर व्हाटसएप पर फोटो भेज देते हैं और फिर लड़की पंसद आने पर ग्राहक की आय अनुसार पैसे बताकर उससे वेबसाइट पर मेंबरशिप लेने के लिए कहा जाता था। ग्राहक द्वारा मेंबरशिप लेने पर उसे व्हाटसएप पर पंसद की गई लड़की का मोबाइल नम्बर बताकर एक मोबाइल नम्बर भेजा जाता था फिर कॉल सेंटर पर कार्यरत युवतियों द्वारा ग्राहक से वही लड़की बनकर बात करती थी। उक्त कॉल सेंटरों में यह लोग ग्राहकों को अपने मायाजाल में फंसाकर विभिन्न सर्विसों के नाम पर ठगी करते थे।
पकड़ी गई युवतियों से अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार देश में करीब 1500 लोगों को ठगी का शिकार बनाया जा चुका है। प्रथम दृष्टिया में प्रति कॉल सेंटर की कमाई लगभग ढाई से तीन लाख रूपये महीना होना ज्ञात हुआ है। उक्त कॉल सेंटरों में कार्यरत महिला कर्मचारियों का वेतन 05 हजार रूपये था जो महिला अपने टारगेट से अच्छा कार्य करती थी उसे वॉनस के रूप में अलग से पैसा दिया जाता था। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के बैंक खातों की जानकारी बैंक से प्राप्त की जा रही है अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपियों के बैंक खाते यश बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन ऑबरसीज बैंक, पीएनबी, एचडीएफसी, एसबीआई, आईडीबीआई, एक्सिस बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया आदि में होना पाये गये है इन बैंक खातों में एक साल में कितनी राशी का लेनदेन किया गया, जिसकी जानकारी बैंक से प्राप्त की जा रही है। कॉलसेंटर पर कार्यरत अन्य महिलाओं की भूमिका की जॉच की जा रही है।

उक्त दोनों कॉलसेंटरों का मास्टर माइंड़ तिलेश्वर पटेल फरार है जिसकी पुलिस टीम द्वारा तलाश की जा रही है। उक्त मास्टर माइंड द्वारा ही बेवसाइट व अन्य प्रकार से मैरिज ब्यूरो संबंधी डाटा उपलब्ध कराया जाता था।

अभिरक्षा में लिए गये आरोपियाः-
1. राखी गौड़ पुत्री राजेन्द्र गौड़ उम्र 24 बर्ष निवासी संकटमोचन नगर सुरैयापुरा मुरार ग्वालियर।
2. सीता उर्फ शीतल चौहान पत्नी आकाश सिंह उम्र 26 बर्ष निवासी दर्पण कॉलोनी ठाठीपुर।

जप्त मशरूकाः- 45 मोबाइल फोन, 12 एटीएम कार्ड, 02 कम्प्यूटर, सिम कार्डस, बैंक चेकबुक, पासबुक, अन्य इलेक्ट्रानिक डिवाइस किये जप्त।

सराहनीय भूमिकाः- उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में सायबर क्राइम विंग एवं क्राइम ब्रांच टीम ग्वालियर की सराहनीय भूमिका रही है।

Madhya Pradesh Police

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481