मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के यहां उनके पुत्र डॉ. अभिमन्यु यादव के विवाह समारोह की शुरुआत हो चुकी है

0
Spread the love

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के यहां उनके पुत्र डॉ. अभिमन्यु यादव के विवाह समारोह की शुरुआत हो चुकी है और इस विवाह समारोह में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन आ गए हैं।

प्रदेश के मुख्यमंत्री होने के बाद भी डॉक्टर मोहन यादव ने अपने पुत्र का विवाह 21 जोड़ों के साथ होने वाले सामूहिक विवाह समारोह में करना तय किया है। आज सुबह माता पूजन की रस्म परिवार ने गीता कालोनी अब्दाल पूरा उज्जैन में अदा की। शाम को हल्दी की रस्म हुई कल महिला संगीत का आयोजन होगा और परसों सांवरा खेड़ी ब्रिज के निकट हजारों लोगों की उपस्थिति में सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

इस विवाह समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उनके परिवार के बड़े भाई श्री नंदलाल यादव श्री नारायण यादव नगर पालिक निगम की अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव बबलू यादव निलेश यादव निशांत यादव की ओर से सामूहिक विवाह सम्मेलन में विवाह की रस्म अदा की जाएगी और मुख्यमंत्री परिवार की ओर से सभी के जोड़ों को उनकी गृहस्थी का सामान और उनके जीवन की शुरुआत करने के लिए सभी जरूरी समान दहेज में दिया जाएगा। इस विवाह समारोह में शामिल होने के लिए पूरे देश भर से वीआईपी मेहमानों का आना शुरू हो गया है वहीं देश भर की मीडिया भी इस अनूठे विवाह समारोह को कवरेज करने के लिए उज्जैन आ चुकी है।

#CmMohanYadav

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481