मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नक्सलवादियों से संघर्ष करते हुए शहीद हुए इंस्पेक्टर श्री आशीष शर्मा की शहादत पर दुख व्यक्त न करने के लिए दिग्विजय सिंह को आड़े हाथों लिया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नक्सलवादियों से संघर्ष करते हुए शहीद हुए इंस्पेक्टर श्री आशीष शर्मा की शहादत पर दुख व्यक्त न करने के लिए दिग्विजय सिंह को आड़े हाथों लिया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आशीष शर्मा की शहादत पर दु:ख व्यक्त करने और उनके परिवार के लिए दो शब्द संवेदना के कहने के स्थान पर ऐसे हल्के बयान देना लज्जाजनक है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कुशल मार्गदर्शन में हमारी फोर्सेस निरंतर नक्सलवाद के विरूद्ध अभियान संचालित कर रही हैं। कांग्रेस नेताओं को ऐसे अभियान से कष्ट होता है। हमारी फोर्सेस को सफलता भी मिल रही है। ऐसे में दिग्विजय सिंह द्वारा आशीष शर्मा की शहादत पर दुख व्यक्त न करने का शर्मनाक कार्य किया गया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दिग्विजय सिंह को यह नहीं भूलना चाहिए कि नक्सलवादी किसी के नहीं होते, वे निर्धन तबके पर अत्याचार करते है। दिग्विजय सिंह के बयान जैसे कृत्यों के कारण जनता का कांग्रेस से मन टूटता है।आशीष शर्मा ने देश की सेवा करते हुए जान की बाजी लगाकर नक्सलवादियों के विरूद्ध लड़ते हुए अपना कर्तव्य निभाया। राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री और केन्द्रीय गृह मंत्री की भावना के अनुसार शहीद आशीष शर्मा के भाई को सेवा में लेने, उनके नाम से गांव में पार्क के निर्माण और परिवार को आर्थिक सहायता का कार्य किया है।
