मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दक्षिण भारत के उद्योगपतियों से निवेश पर करेंगे संवाद

0
Spread the love

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज हैदराबाद दौरे पर

दक्षिण भारत के उद्योगपतियों से निवेश पर करेंगे संवाद

ग्रीन एनर्जी, आईटी, आईटीईएस एवं इएसडीएम सेक्टर के उद्योगपति मध्यप्रदेश में निवेश के अवसरों से होंगे रू-ब-रू

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मध्यप्रदेश में बड़े औद्योगिक निवेश आकर्षित करने के लिए 22 नवंबर को हैदराबाद में ‘इन्वेस्टमेंट अपॉर्चुनिटीज इन मध्यप्रदेश’ सत्र में दक्षिण भारत के प्रमुख उद्योगपतियों के साथ करेंगे संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव हैदराबाद में उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ प्रदेश में निवेश विस्तार, नई इकाइयों की स्थापना और विभिन्न सेक्टरों में दी जा रही सुविधाओं पर करेंगे चर्चा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ग्रीनको मुख्यालय का करेंगे भ्रमण…ऊर्जा क्षेत्र में संभावित सहयोग और बड़े पैमाने के औद्योगिक निवेश को लेकर ग्रीनको समूह के शीर्ष नेतृत्व के साथ करेंगे बैठक

मुख्यमंत्री डॉ. यादव द लीला होटल में आयोजित मुख्य सत्र में उद्योगपतियों के साथ करेंगे वन-टू-वन चर्चा…आईटी, आईटीआईएस, ईएसडीएम, बायोटेक, मैन्युफैक्चरिंग और एमएसएमई जैसे क्षेत्रों में निवेश योजनाओं और आगामी प्रोजेक्ट्स पर होगी चर्चा होगी…

सत्र में बायोटेक क्षेत्र पर केंद्रित एक महत्वपूर्ण राउंड टेबल मीटिंग होगी। इसमें नवाचार आधारित उद्योगों और अनुसंधान-आधारित परियोजनाओं के लिए मध्यप्रदेश में बन रहे अनुकूल वातावरण पर विस्तृत चर्चा होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481