मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन ने इंदौर में मतगणना स्थल का निरीक्षण किया

0
Spread the love

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन ने इंदौर में मतगणना स्थल का निरीक्षण किया

भोपाल 23 मई, 2024

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्य प्रदेश श्री अनुपम राजन ने गुरुवार को इंदौर पहुँचकर यहां नेहरू स्टेडियम में बनाए गए मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशीष सिंह ने मतगणना के लिए की गई आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी दी।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने प्रत्येक एआरओ से चर्चा कर जानकारी प्राप्त की। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजेन्द्र रघुवंशी भी उपस्थित थे।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने विधानसभावार बनाए गए मतगणना कक्षों में जाकर तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही डाक मतपत्रों की गणना के लिए की जा रही तैयारियों, स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था को भी देखा। उन्होंने मतगणना टेबल, मतगणना कार्य में संलग्न अमले की संख्या, सुरक्षा व्यवस्था, डाक मतपत्रों की संख्या व अन्य तैयारियों के बारे में जानकारी ली। साथ ही मतगणना स्थल परिसर में निर्वाचन अभ्यर्थियों के प्रतिनिधियों के लिए स्ट्रॉंग रूम का सीसीटीवी लाईव डिस्प्ले तथा कक्ष से ही स्ट्रांग रूम की मॉनीटरिंग संबंधी व्यवस्था का भी अवलोकन किया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने पुख्ता और बेहतर व्यवस्थाओं के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए। उन्होंने मतगणना के दिन विद्युत की सतत् आपूर्ति हो और किसी भी वजह से मतगणना कार्य प्रभावित न हो, यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतगणना स्थल पर सभी व्यवस्थाएँ सुचारू तरीके से संचालित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481