हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से कर्मचारी जिंदा जला

0
Spread the love

जबलपुर में रविवार देर रात एक युवक बंदरों को भगाने के लिए लोहे की रॉड उठाते ही ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर जिंदा जल गया। तेज धमाके के साथ वह छत पर गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

हादसा गोकलपुर की एक तीन मंजिला इमारत में हुआ, जहां शिव प्रसाद पटेल का लोअर बनाने का कारखाना चलता है। संजय रात में किसी काम से छत पर गया था। बिल्डिंग की छत के नजदीक हाईटेंशन लाइन गुजरने के कारण यह हादसा हुआ।

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक जिंदा जल गया।
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक जिंदा जल गया।

जिंदा जलकर युवक की मौत

जानकारी के अनुसार, कजरवारा निवासी संजय यादव ने बंदरों को भगाने के लिए हाथ में लोहे की रॉड उठाई थी। रॉड ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टकराते ही संजय तेज करंट की चपेट में आ गया। कुछ ही सेकेंड में उसका शरीर बुरी तरह झुलस गया और वह जिंदा जलकर छत पर ही गिर पड़ा। धमाका सुनकर आसपास के लोग घबरा गए।

बिजली सप्लाई बंद करवाई

घटना की सूचना मिलते ही रांझी सीएसपी सतीश साहू और थाना स्टाफ मौके पर पहुंचा। तुरंत बिजली विभाग को लाइन बंद करवाने की जानकारी दी गई। लाइन बंद होने के बाद संजय को नीचे लाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बिजली विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और हाईटेंशन लाइन की स्थिति का निरीक्षण किया।

सीएसपी सतीश साहू ने बताया कि पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों को देर रात सूचना दे दी गई थी। आज मेडिकल कॉलेज में संजय का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481